Book Title: Samadhan
Author(s): Bhadraguptasuri
Publisher: Mahavir Jain Aradhana Kendra Koba

View full book text
Previous | Next

Page 190
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir का संघटन होता है, वर्गणा बनती है, तब शरीर रचना के लिए वे वर्गणायें जीव ग्रहण करता है। किस जीव को कितनी पुद्गल-वर्गणा चाहिए, उस का निर्णय भी संघातन नामकर्म करता है। यह कर्म जीव का ही होता है पुद्गल-परमाणुओं का नहीं होता है। जीव के संघातन-कर्म के अनुसार, उन-उन पुद्गलों में परिवर्तन होता है और उस-उस जीव के लिए योग्य बनते हैं। यह ‘संघातन नामकर्म' पाँच प्रकार का होता है। पहला है औदारिक संघातनः औदारिक शरीर के लिए ग्राह्य वर्गणाओं के परमाणुओं का संघात-गुण प्रगट करनेवाला नामकर्म । दूसरा है वैक्रिय संघातनः वैक्रिय शरीर के लिए ग्राह्य वर्गणाओं का संघातगुण प्रगट करनेवाला नामकर्म । ____ पाँचवा है कार्मण संघातनः कार्मण शरीर के लिए ग्राह्य वर्गणाओं के परमाणुओं का संघात-गुण प्रगट करनेवाला नामकर्म । तात्पर्यार्थ यह है: उस शरीर के लिए ग्रहण की हुई पुद्गल वर्गणाओं में रहे हुए परमाणुओं का परस्पर पिंडीभाव यह ‘संघातन नामकर्म' करता है। - अलग-अलग शरीर की नई-पुरानी वर्गणाओं का मिश्रण करने का कार्य 'बंधन नामकर्म' करता है। - उन-उन परमाणु वर्गणाओं को शरीर रूप प्रदान करने का कार्य 'शरीर पर्याप्ति' नामकर्म करता है। - शरीर की हड्डियों को सबल-निर्बल करने का कार्य 'संघयण नामकर्म' करता है। - शरीर की आकृति-संस्थान तराशने का कार्य संस्थान नामकर्म' करता है। - शरीर में अंगोपांग उत्पन्न करने का कार्य 'अंगोपांग नामकर्म' करता है। - अंगोपांगों का स्थान निर्धारित करने का कार्य निर्माण नामकर्म' करता है। - पाँच इंद्रियों की रचना 'इंद्रिय-पर्याप्ति नामकर्म' करता है। - शरीर का रूप, गंध, रस और स्पर्श निश्चित करनेवाला 'वर्ण-गंध-रस स्पर्श-नामकर्म' है। चेतन, एक शरीर बनने में कितने प्रकार के कर्म काम करते हैं? शरीर विषयक चिंतन करें तो इतनी सारी बातों का चिंतन करना। शरीररचना में काम १८३ For Private And Personal Use Only

Loading...

Page Navigation
1 ... 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292