________________
4.
5.
अकारान्त (पु., नपुं.) सप्तमी एकवचन 7/1
मागधी भाषा में अकारान्त पुल्लिंग व नपुंसकलिंग संज्ञा शब्दों के सप्तमी विभक्ति एकवचन में 'आहिं' और 'ए' प्रत्यय जोड़े जाते हैं। जैसेदेव (पु.) (देव+आहिं, ए) = देवाहिं, देवे (सप्तमी एकवचन ) कमल (नपुं.) (कमल+आहिं, ए) = कमलाहिं, कमले (सप्तमी एकवचन)
अकारान्त (पु.) सम्बोधन बहुवचन 8/2
में
मागधी भाषा में अकारान्त पुल्लिंग संज्ञा शब्दों के संबोधन बहुवचन 'आहो' प्रत्यय जोड़ा जाता है। जैसे
देव (पु.) (देव+आहो) = देवाहो (संबोधन बहुवचन)
पैशाची प्राकृत भाषा
अकारान्त (पु., नपुं.) पंचमी एकवचन 5 / 1 पैशाची प्राकृत में अकारान्त पुल्लिंग व नपुंसकलिंग संज्ञा शब्दों के पंचमी विभक्ति एकवचन में 'आतो' और 'आतु' प्रत्यय जोड़े जाते हैं। जैसे
देव (पु.) (देव+आतो, आतु) = देवातो, देवातु (पंचमी एकवचन ) कमल (नपुं.) (कमल+आतो, आतु) = कमलातो, कमलातु
(पंचमी एकवचन)
नोट- शेष विभक्ति प्रत्यय प्राकृत भाषा तथा शौरसेनी भाषा के अनुसार होंगे।
प्राकृत-हिन्दी व्याकरण (भाग - 1 )
Jain Education International
For Personal & Private Use Only
(45)
www.jainelibrary.org