Book Title: Nandi Sutra
Author(s): Parasmuni
Publisher: Akhil Bharatiya Sudharm Jain Sanskruti Rakshak Sangh

View full book text
Previous | Next

Page 283
________________ २६६ ********************** नन्दी सूत्र ******** मषी परिमाण - पहले उत्पादपूर्व को लिखने के लिए १ हस्ति परिमाण मषी (स्याही), दूसरे अग्रायणीय पूर्व के लिए २ हस्ति परिमाण, तीसरे वीर्यप्रवाद पूर्व के लिए ४ हस्ति परिमाण, चौथे अस्तिनास्तिप्रवाद पूर्व के लिए ८ हस्ति परिमाण, पाँचवें ज्ञानप्रवाद पूर्व के लिए १६ हस्ति परिमाण, छठे सत्यप्रवाद पूर्व के लिए ३२ हस्ति परिमाण, सातवें आत्मप्रवाद पूर्व के लिए ६४ हस्ति परिमाण, आठवें कर्मप्रवाद पूर्व के लिए १२८ हस्ति परिमाण, नौवें प्रत्याख्यानप्रवाद पूर्व के लिए २५६ हस्ति परिमाण, दशवें विद्यानुप्रवाद पूर्व के लिए ५१२ हस्ति परिमाण, ग्यारहवें अवन्ध्य पूर्व के लिए १०२४ हस्ति परिमाण, बारहवें प्राणायु पूर्व के लिए २०४८ हस्ति परिमाण, तेरहवें क्रियाविशाल पूर्व के लिए ४०९६ हस्ति परिमाण और चौदहवें लोक-बिन्दुसार पूर्व के लिए ८१९२ हस्ति परिमाण मषी की आवश्यकता होती है। सभी के लिए कुल मिलाकर १६.सहस्त्र ३ सौ.८३ हस्ति परिमाण मषी की आवश्यकता होती है ऐसी एक धारणा चली आ रही है। जितने जल में अम्बाड़ी सहित एक हाथी डूब जाय, उतने जल परिमाण मषी को 'एक हस्ती परिमाण' मषी कहते हैं। एक पूर्व भी कभी भी नहीं लिखा गया, न लिखा जा सकता है और न लिखा जायेगा। ___ उप्पायपुव्वस्स णं दस वत्थू, चत्तारि चूलियावत्थू पण्णत्ता। अग्गाणीयपुव्वस्स णं चोइस वत्थू दुवालस चूलियावत्थू पण्णत्ता। वीरियपुव्वस्स णं अट्ठवत्थू अट्ठ चूलियावत्थू पण्णत्ता। अत्थिणत्थिप्पवायपुव्वस्स णं अट्ठारस वत्थू, दस चूलियावत्थू पण्णत्ता। णाणप्पवायपुव्वस्स णं बारस वत्थू पण्णत्ता। सच्चप्पवायपुव्वस्स णं दोण्णि वत्थू पण्णत्ता। आयप्पवायपुव्वस्स णं सोलस वत्थू पण्णत्ता। कम्मप्पवायपुव्वस्स णं तीसं वत्थू पण्णत्ता। पच्चक्खाणपुव्वस्स णं वीसं वत्थू पण्णत्ता। विज्जाणुप्पवायपुव्वस्स णं पण्णरस वत्थू पण्णत्ता। अवंझपुव्वस्स णं बारस वत्थू पण्णत्ता। पाणाउपुव्वस्स णं तेरस वत्थू पण्णत्ता। किरियाविसालपुव्वस्स णं तीसं वत्थू पण्णत्ता। लोकबिंदुसारपुव्वस्स णं पणवीसं वत्थू पण्णत्ता। ___ वस्तुएँ - पहले उत्पाद पूर्व की १०, दूसरे अग्रायणीय पूर्व की १४, तीसरे वीर्यप्राद पूर्व की ८, चौथे अस्तिनास्तिप्रवाद पूर्व की १८, पाँचवें ज्ञानप्रवाद पूर्व की १२, छठे सत्यप्रवाद पूर्व की २, सातवें आत्मप्रवाद पूर्व की १६, आठवें कर्मप्रवाद पूर्व की ३०, नौवें प्रत्याख्यान प्रवाद पूर्व की २०, दसवें विद्यानुप्रवाद पूर्व की १५, ग्यारहवें अवन्ध्य पूर्व की १२, बारहवें प्राणायु पूर्व की १३, तेरहवें क्रियाविशाल पूर्व की ३० और चौदहवें लोकबिन्दुसार पूर्व की २५ वस्तुएँ कही हैं। सब वस्तुएँ २२५ कही हैं। Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296 297 298 299 300 301 302 303 304 305 306 307 308 309 310 311 312 313 314