Book Title: Magar Sacha Kaun Batave
Author(s): Bhadraguptasuri
Publisher: Mahavir Jain Aradhana Kendra Koba

View full book text
Previous | Next

Page 118
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir १०७ पत्र १४ गये!' आनन्दघनजी को क्या इच्छित था? वे क्या चाहते थे? भगवंत के नयन देखकर उनकी वह चाहना पूर्ण हो गई थी। उनके मन में कोई दुःख नहीं रहा, उनके पास दुर्भाग्य नहीं रहा! उनके मन में सुख का सागर उछलने लगा और उनके चरणों में संपत्ति का ढेर आकर पड़ा.... ऐसा अनुभव उन्होंने किया था। 'दुख-दोहग दूरे टल्यां रे, सुख-संपद शुं भेट....' चेतन, इस पंक्ति के बाद जो दूसरी पंक्ति उन्होंने लिखी है, बड़ी मार्मिक है! और मैं यह समझता हूँ कि आनन्दघनजी वही तत्त्व चाहते होंगे! वह तत्त्व है, निर्भयता! निराकुलता! धींग धणी माथे कियो रे, कुण गंजे नर-खेट.... गुजराती भाषा में 'धींग' कहते हैं, शूरवीर को, बहादुर को। कवि कहते हैं'हे भगवंत, आप जैसे महान परम पुरुष मेरे सर पर मालिक हैं, अब मैं पामर मनुष्यों की क्यों परवाह करूँ? [नरखेट' का अर्थ है : पामर मनुष्य] मैं क्यों समाज के पामर मनुष्यों से दबूं? आनन्दघनजी का जो समय था, उस समय में शिथिलाचारी यतियों का जैन समाज पर भारी प्रभाव था। सच्चे.... संयमी और शास्त्रज्ञ ऐसे साधुओं को भी व्यवहार दृष्टि से दबना पड़ता था। समाज का बहुमत उन शिथिलाचारी यतियों के पक्ष में था। आनन्दघनजी ऐसे लोगों को ‘पामर मनुष्य' [नरखेट] कहते हैं। वे जीवन में कभी भी पामर जीवों से दबे नहीं। उन्होंने परमात्मा के लोचनों में से हिम्मत का, सत्त्व का तत्त्व पाया था। वही उनका इच्छित था, वांछित था। दृष्टि की दिव्यता पाने के बाद वे विमलनाथ के चरणों पर दृष्टि स्थिर करते हैं। उन्होंने वहाँ 'कमला' को देखी! लक्ष्मी को देखी। वे आश्चर्य पाते हैं! 'कमला तो पंकज [कमल] में रहती है, वह यहाँ विमलनाथ के चरणों में कैसे आ गयी?' कुछ सोचा और कारण मिल गया! चरण-कमल कमला वसे रे, निर्मल थिर-पद देख.... __ हे विमलप्रभो, कमला [लक्ष्मी] ने आपके चरणों में निर्मलता देखी, स्थिरता देखी, इसलिए वह आपके चरण-कमल में आकर बस गई! उसने उस पंकज का त्याग कर दिया.... चूँकि वह पैदा होता है पंक में! इसलिए वह निर्मल नहीं है और शाम को मुरझा जाता है, इसलिए वह स्थिर नहीं है। मलीन और अस्थिर पंकज का इसलिए त्याग किया कमला ने! For Private And Personal Use Only

Loading...

Page Navigation
1 ... 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244