Book Title: Kavyalankar Sutra Vrutti
Author(s): Vamanacharya, Vishweshwar Siddhant Shiromani, Nagendra
Publisher: Atmaram and Sons

View full book text
Previous | Next

Page 69
________________ सूत्र १६-१८] प्रथमाधिकरणे द्वितीयोऽध्यायः [२६ तदारोहणार्थमितराभ्यास इत्येके ॥ १, २, १६ ॥ तस्या वैदO एवारोहणार्थमितरयोरपि- रील्योरभ्यास इत्येके मन्यन्ते ॥ १६ ॥ तच्च न, अतत्त्वशीलस्य तत्त्वानिष्पते. ॥१, २, १७॥ न ह्यतत्त्वं शीलयतस्तत्त्वं निष्पद्यते ॥ १७ ॥ निदर्शनमाहन शणसूत्रवानाभ्यासे त्रसरसूत्रवानवैचित्यलाभ ॥१,२,१८॥ कुछ लोगो का मत है कि वैदर्भी मार्ग की प्राप्ति का साधन पाञ्चाली तथा गौडी रीतियों का अभ्यास है। अर्थात् गौड़ी तथा पञ्चाली रीति मे रचना करना सरल है और उसका अभ्यास करते-करते कवि समय पर वैदर्भी रीति में स्चना करने में भी समर्थ हो सकता है। परन्तु वामन इस मत के अत्यन्त विरुद्ध हैं। उनका कहना है कि अतत्त्व के अभ्यास से तत्व को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। जैसे सन की सुतली से टाट की पट्टी बुनने वाला व्यक्ति अपने उस अभ्यास से टसर के सुन्दर रेशमी वस्त्र बुनने में कौशल प्राप्त नहीं कर सकता है। इसी प्रकार पाञ्चाली तथा गौड़ी रीतियों का अभ्यास करने वाला कवि उनके अभ्यास के द्वारा वैदी रीति मे अभ्यास-पाटव प्राप्त नहीं कर सकता है । इसी बात को ग्रन्थकार आगे कहते हैं। उस [ वैदर्भी रीति ] के श्रारोहण के लिए दूसरी [ गौडो तथा पाञ्चाला रीति ] का अभ्यास [ उपयोगी या साधनभूत होता] है ऐसा कोई लोग मानते हैं। उस [वैदर्भी रीति ] के आरोहण [ उसकी प्राप्ति के लिए ही शेष दोनों [ गौडी तथा पाञ्चाली ] रीतियों का अभ्यास होता है ऐसा कोई लोग मानते हैं ॥ १६ ॥ उनके मत का खण्डन करते हैंवह ठीक नहीं है । अतत्व के अभ्यास से तत्त्व की प्राप्ति नहीं होती। अंतत्त्व का अभ्यास करने वाले को तत्व की सिद्धि नहीं होती है ॥ १७॥ [अपने इस कथन को पुष्टि में ] उदाहरण [ के लिए ] कहते हैसन की डोरी [ की पट्टियों ] के वुनने के अभ्यास करने पर टसर

Loading...

Page Navigation
1 ... 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220