Book Title: Jain Ramayana
Author(s): Krushnalal Varma
Publisher: Granthbhandar Mumbai

View full book text
Previous | Next

Page 453
________________ सीताकी झुद्धि और व्रतग्रहण। ४०९ माला नामा कन्याका वर अंकुश ही होवे ऐसी इच्छा रखने चाले पृथुराजाने, सारे राजाओंके सामने, वज्रजंघसे संघी कर ली । राजा वज्रजंघ वहींपर, छावनी डालकर, कई दिनतक रहा। लवण और अंकुशका पृथ्वीपुरसे प्रस्थान। एक दिन वहाँ नारद मुनि आये । वज्रजंघ राजाने उनका भली प्रकारसे सत्कार किया। फिर उसने सारे राजाओंके सामने नारदको कहा:- “ हे मुनि ! यह पृथु राजा अंकुशको अपनी कन्या देना चाहते हैं। मगर इनके 'दिलमें लवण और अंकुशके कुलके विषयमें संदेह है, इस लिए इनका क्या कुल है, सो आप पृथुको सुनाइए; ताकी इनका संदेह मिट जाय और ये सन्तुष्ट हों।" नारद हँसे और बोले:-" इन कुमारोंके वंशको कौन नहीं जानता है ? जिस कुलकी उत्पत्तिके प्रथम अंकुर भगवान श्री ऋषभदेव हैं; जिसकुलमें कथाप्रसिद्ध भरवादि चक्रवर्ती राजा होगये हैं और इस समय जिस कुलके रामलक्ष्मण राज्य कर रहे हैं; . उस कुलको कौन नहीं जानता है ? ये कुमार जिस समय गर्भ में थे, उस समय अयोध्याके लोगोंने अपवाद लगाया था इसी लिए रामने भयभीत होकर, सीताका परित्याग कर दिया था।" अंकुशने हँसीके साथ कहा:- "हे महा मुनि ! रामने सीताको वनमें छोड़ा यह अच्छा नहीं किया, कई तरहसे

Loading...

Page Navigation
1 ... 451 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504