Book Title: Ishtopadesh
Author(s): Sahajanand Maharaj
Publisher: Sahajanand Shastramala Merath

View full book text
Previous | Next

Page 18
________________ पति पत्नी दोनो संग ही गुजरें, पर भोगभूमिया में ऐसा ही होता हे, पति पत्नी दोनो एक साथ मरते है। अब कुछ अंदाज हो गया ना कि यह लौकिक सुखों की बात है कि दोनो मरें तो एक साथ मरे। मरण में हानि किसकी - भैया ! एक बात और विचारो कि किसी के मरने पर ज्यादा नुकसान मरने वाले का होता है कि जो जिन्दा रहने वाले है उनका होता है? इस पर जरा कुछ तर्कणा कीजिए। परिवार का कोई एक गुजर गया और परिवार के दो चार लोग अभी जिन्दा है तो यह बताओ कि मरने वाला टोटे में रहा कि जिन्दा रहने वाले टोटे में रहे? टोटे में तो जिन्दा रहने वाले रहे क्योकि मरने वाला तो दूसरे भव में गया, अच्छा, नया, रगा, चंगा, शरीर पाया और जो बचे हुऐ लोग है अथवा नाते रिश्तेदारजन है वे रोते है, विलखते है। तो टोटे में तो जिन्दा रहने वाले रहे। भोगभूमि में पति पत्नी दोनो का एक साथ मरण होता है। व्रत परिणाम के परिणाम का प्रतिपादन- व्रती पुरूष मरने के बाद स्वर्ग के सुख भोगते है, व्रत धारण करना बहुत अच्छी बात है, लेकिन कोई पुरूष उस कहानी को सुनकर सोचे कि मै व्रत ग्रहण कर लँ, इससे स्वर्ग के सुख मिलते है, तो ऐसे स्वर्ग का सुख नही मिलता है क्योकि उसके अंतरंग में ममता बसी हुई है। वह अपने आत्मकल्याण के लिए व्रत नही ले रहा है, वह तो स्वर्ग सुख पाने की धुन बनाये हुए है सो व्रत ले रहा है। वह व्रत नही है। जो ज्ञानी संत वैराग्य के कारण व्रत ग्रहण करते है, जिनके सहज वैराग्य बनता है, ऐसे पुरूषो की कहानी है कि वे तो मोक्ष में जायेगे या स्वर्ग में जायेंगे। स्वर्ग में कैसा सुख है, उसकी बात इस श्लोक में चल रही है। व्रतजनित पुण्य का फल – सुख तो एक आत्मा का गुण है। जब रागादिक होते है तो सुख की दशा बदल जाती है या तो हर्षरूप संकटो का परिणमन होगा या दुःखरूप परिणमन होगा। जब तक यह आत्मा सांसरिक सुख और परतंत्रता का अनुभव करता है तब तक उसे बाधारहित आत्मीय आनन्द नही प्राप्त हो सकता है। हाँ कभी सातावेदनीय के उदय में कुछ इन्द्रिय सुख की प्राप्ति हुई, सातारूप परिणमन हुआ, अर्थात् कुछ दुःख कम हो गया तो उस दुःख के कम होने का नाम संसारी जीवो ने सुख रख लिया है। व्रत आदि करने से जो कषाय मदं होता है और मंद कषाय होने से पुण्य का संचय होता है तो उससे स्वर्ग आदि के सुख बहुत काल तक भोगने में आते है, लेकिन वास्तविक जो आनन्द है अनाकुलता का वह तो आत्मदृष्टि में ही है। सांसारिक सुख की उलझन - ये सांसारिक सुख तो उलझन है, वे देव सुख में मस्त रहते है तो वे मरकर एकेन्द्रिय भी बन सकते है। उनमें नियम है कि दूसरे स्वर्ग तक के देव एकेन्द्रिय बन सकते है, उससे ऊपर 12 वे स्वर्ग तक के देव पशु पक्षी आदि तिर्यञच बन सकते है, उससे ऊपर के देव मनुष्य ही बन सकते है। देखो देवगति के देव कोई पेड़ तक बन जाते है, मरने के बाद ऐसी उनकी दुर्गति हो सकती है, और इतना तो समझना ही है कि वे मरकर नीचे ही गिरेंगे। आगम में देवों के मरने का नाम च्युत होना कहा गया है। देव च्युत होते है अर्थात् नीचे गिरते है और नारकी मरकर ऊपर आते है। 18

Loading...

Page Navigation
1 ... 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 ... 231