Book Title: Dravya Gun Paryay no Ras Ek Darshanik Adhyayan
Author(s): Priyasnehanjanashreeji
Publisher: Priyasnehanjanashreeji

View full book text
Previous | Next

Page 474
________________ 454 असत्कार्यवादी नैयायिकों के अनुसार द्रव्य-गुण-पर्याय में अभेद मानने पर तो कार्य-कारण सम्बन्ध नहीं घटेगा। क्योंकि कारण सदा पूर्वसमयवर्ती और कार्य सदा पश्चात् समयवर्ती होता है। जहाँ पूर्वापर समयवर्तिता होती है, वहाँ ही कार्यकारणभाव होता है। इसलिए कार्य-कारण या द्रव्य और गुण–पर्याय में भेद मानना ही उपयुक्त है। कार्यकारण में भेद होने से ही कारणकाल में अर्थात् मिट्टी में कार्य अर्थात् घट असत् है और बाद में दंडादि सामग्री के प्राप्त होने पर ही घट की उत्पत्ति होती है। मृत्पिण्ड और कपाल अनुक्रम से घट की पूर्वावस्था और पश्चादवस्था है। जिस प्रकार पश्चात् अवस्था कपाल को देखकर अतीत विषयक असत् घट का स्मरणात्मक ज्ञान होता है उसी प्रकार पूर्वावस्था मिट्टी में से असत् घट की भी उत्पत्ति होती है।1332 ऐसी नैयायिकों की मान्यता है। उपाध्याय यशोविजयजी ने नैयायिकों की उपरोक्त मान्यता को मिथ्या ठहराया है।1333 क्योंकि कपाल में अतीतकालीन घट सर्वथा असत् नहीं है। यदि कपाल में घट सर्वथा असत् है और असत् वस्तु का ज्ञान होता है तो कपाल को देखकर घट का ही ज्ञान क्यों होता है ? पट, गाय, भैंस आदि पदार्थों का ज्ञान क्यों नहीं होता है। अतः द्रव्यार्थिकनय से कपाल में घट सत् होने से उसका स्मरणात्मक ज्ञान होता है और इसी प्रकार पूर्वावस्था मृत्पिण्ड में भी द्रव्यार्थिक नय से घट सत् होने से ही उसकी उत्पत्ति होती है। परन्तु मृत्पिण्डकाल में पर्यायार्थिकनय से घट असत् होने से सामग्रियों का योग प्राप्त होने पर उत्पन्न होता है। संक्षप में मृत्पिण्डकाल और कपालकाल में पर्यायार्थिकनय से घट असत् होने पर भी द्रव्यार्थिकनय से दोनों ही अवस्था में सत् है।1334 इस प्रकार मिट्टी में घट सत्-असत् रूप उभयात्मक है। सर्वथा असत् वस्तु का बोध और उत्पत्ति दोनों नहीं होने से कार्यकारण भाव में 1332 नइयायिक भाषइ इस्युं जी, "जिम अछतार्नु रे ज्ञान। विषय अतातनुजा, तिम कारय सही नाण रे।। ................ वही, गा. 3/9 1333 अछतानी ज्ञप्तिनी परि अछतानी उत्पत्ति होइ" इम कहिउं, ते मत मिथ्या, - वही. गा. 3/10 का टब्बा 1334 पर्यायारथ ते नहीं जी, द्रव्यारथ छइ नित्य रे - द्रव्यगुणपर्यायनोरास, गा. 3/10 का उत्तरार्ध Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506 507 508 509 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522 523 524 525 526 527 528 529 530 531 532 533 534 535 536 537 538 539 540 541 542 543 544 545 546 547 548 549 550 551