Book Title: Adhyatma Darshan
Author(s): Anandghan, Nemichandmuni
Publisher: Vishva Vatsalya Prakashan Samiti

View full book text
Previous | Next

Page 499
________________ वीतराग परमात्मा के चरण-उपासक ४७७ वह ज्ञान (सम्यक्वोध) से रहित हो करससार मे दुर्गति मे, परिभ्रमण करता है। इसलिए प्रत्येक वीतराग-चरण-उपासक को इन छह अंगो की विधिवत् आराधना करनी चाहिए। सूत्रादि षडग क्या हैं ? उनकी विशेषता क्या है ? जैनदर्शन को समझने के लिए मूलसूत्रो अगोपागो का पठन-पाठन बहुत ही आवश्यक है। परन्तु मूलसूत्र प्राकृत अर्धमागधी भाषा में है। बिना टीका आदि के वे दुरूह आगम समझ मे नही आ सकते । इसलिए समयपुरुष के ये छहो अंग अत्यन्त उपयोगी हैं, स्वपरहितकारी हैं, और ज्ञानगुण के विकास के लिए प्रवल निमित्त हैं। यद्यपि जैनतत्व-ज्ञान का विपुल अमूल्य साहित्यजिसे ' पूर्व' कहते हैं, कालक्रम से अनुपलब्ध हो गया है, फिर भी जितना सूत्रादि साहित्य उपलब्ध है, उसी का उपयोग किया जाय तो बहुत ज्ञान-लाभ हो सकता है । अव हम क्रमश इन छहो की सक्षेप में परिभाषा दे रहे हैंचूणि-पूर्वधरो द्वारा अर्धमागधी मे किये हुए कठिन प्रकीर्णक पदो के अर्थ, भावार्थ। भाष्य-चौदह पूर्वधरो या गणधरो द्वारा रवित मूलसूत्रो पर अर्धमागधी या वर्तमान प्रचलित भाषामो में सम्पूर्ण पद का विस्तृत अर्थ सूत्र-तीर्थकरो के गणधरो द्वारा रचित मूल सूत्र । ११ अग वर्तमान मे उपलब्ध हैं, जो श्रीसुधर्मास्वामी द्वारा रचित हैं। नियुक्ति - व्युत्पत्ति के द्वारा शब्दो का अर्थ करना। वह प्राय अर्ध-मागधी भापा में होती है। वृत्ति-सूत्र पर सस्कृत टीका, चाहे जिस पूर्वाचार्य द्वारा लिखित हो, बहुत ही प्रकाश डालती है- मूलसूत्रोक्त बातो पर। परम्परागत अनुमत्र-गुरुशिष्यपरम्रा से प्राप्त अनुभवज्ञान, धारणामो का ज्ञान। __ समयपुरुष के ये ६ अंग हैं । अगर जैनदर्शन की आराधना करनी हो तो उपर्युक्त छही अगो को समझना, पठन-पाठन, अध्ययन-मनन करना और उनका आदरपूर्वक अनुसरण करना चाहिए । छही अग अपने-अपने स्थान पर महत्त्वपूर्ण हैं, उपयोगी हैं । आध्यात्मिक विज्ञान के लिए इनसे बढकर और कोई धर्मशास्त्र

Loading...

Page Navigation
1 ... 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506 507 508 509 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522 523 524 525 526 527 528 529 530 531 532 533 534 535 536 537 538 539 540 541 542 543 544 545 546 547 548 549 550 551 552 553 554 555 556 557 558 559 560 561 562 563 564 565 566 567 568 569 570 571