Book Title: Samaysara Kalash
Author(s): Amrutchandracharya, 
Publisher: Digambar Jain Swadhyay Mandir Trust

View full book text
Previous | Next

Page 232
________________ Version 001: remember to check http://www.AtmaDharma.com for updates कहान जैन शास्त्रमाला] सर्वविशुद्धज्ञान-अधिकार २०१ ज्ञानमात्र स्वरूप था वैसा ही है। ज्ञेयको जानते हुए विकार कुछ नहीं है ऐसा वस्तुका स्वरूप जिनको नहीं भासित होता वे मिथ्यादृष्टि हैं।। ३०-२२२।। [शार्दूलविक्रीडित] रागद्वेषविभावमुक्तमहसो नित्यं स्वभावस्पृश: पूर्वागामिसमस्तकर्मविकला भिन्नास्तदात्वोदयात्। दूरारूढचरित्रवैभवबलाच्चञ्चच्चिदर्चिर्मयीं विन्दन्ति स्वरसाभिषिक्तभुवनां ज्ञानस्य सञ्चेतनाम्।।३१-२२३।। [रोला] राग-द्वेष से रहित भूत-भावी कर्मों से मुक्त, स्वयं को वे नित ही अनुभव करते हैं। और स्वयं में रत रह ज्ञानमयी चेतनता, को धारण करनिज में नित्य मगन रहते हैं।।२२३।। खंडान्वय सहित अर्थ:- "नित्यं स्वभावस्पृशः ज्ञानस्य सञ्चेतनां विन्दन्ति'' [नित्यं स्वभावस्पृशः ] निरन्तर शुद्ध स्वरूपका अनुभव है जिन्हें ऐसे हैं जो सम्यग्दृष्टि जीव, वे [ ज्ञानस्य सञ्चेतनां] राग-द्वेष-मोहसे रहित शुद्ध ज्ञानमात्र वस्तुको [विन्दन्ति] प्राप्त करते हैं-आस्वादते हैं। कैसी है ज्ञानचेतना ? ''स्वरसाभिषिक्तभुवनां'' अपने आत्मीक रससे जगतको मानो सिञ्चन करती है। और कैसी है ? ' 'चञ्चच्चिदर्चिर्मयीं'' [चञ्चत् ] सकल ज्ञेयको जाननेमें समर्थ ऐसा जो [चिदर्चिः] चैतन्यप्रकाश, ऐसा है [ मयीं] सर्वस्व जिसका , ऐसी है। ऐसी चेतनाका जो कारण है उसे कहते हैं-"दूरारूढचरित्रवैभवबलात्' [ दूर] अति गाढ़-दृढ़ [आरूढ ] प्रगट हुआ जो [चरित्र] राग द्वेष अशुद्ध परिणतिसे रहित जीवका जो चारित्रगुण, उसके [वैभव प्रतापकी [बलात्] सामर्थ्यसे। भावार्थ इस प्रकार है कि शुद्ध चारित्र तथा शुद्ध ज्ञानचेतनाको एकवस्तुपना है। कैसे हैं सम्यग्दृष्टि जीव ? " रागद्वेषविभावमुक्तमहसः'' [ रागद्वेष ] जितनी अशुद्ध परिणति है उसरूप जो [विभाव] जीवका विकारभाव, उससे [ मुक्त ] रहित हुआ है [महसः] शुद्ध ज्ञान जिनका, ऐसे हैं। और कैसे हैं ? ''पूर्वागामिसमस्तकर्मविकलाः'' [ पूर्व] जितना अतीत काल [आगामि] जितना अनागत काल तत्सम्बन्धी [ समस्त ] नाना प्रकार असंख्यात लोकमात्र [कर्म] रागादिरूप अथवा सुख-दुःखरूप अशुद्धचेतना विकल्प, उनसे [विकलाः] सर्वथा रहित हैं। और कैसे हैं ? "तदात्वोदयात् भिन्नाः'' [ तदात्वोदयात् ] वर्तमान कालमें आये हुए उदयसे हुई है जो शरीर-सुख-दुःखरूप विषय भोगसामग्री इत्यादि, उससे [ भिन्नाः] परम उदासीन हैं। भावार्थ इस प्रकार है कि कोई सम्यग्दृष्टि जीव त्रिकालसम्बन्धी कर्मकी उदयसामग्रीसे विरक्त होकर शुद्ध चेतनाको प्राप्त करते हैं - आस्वादते हैं। ३१-२२३।। Please inform us of any errors on rajesh@ AtmaDharma.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288