Book Title: Samaysara Kalash
Author(s): Amrutchandracharya, 
Publisher: Digambar Jain Swadhyay Mandir Trust

View full book text
Previous | Next

Page 236
________________ Version 001: remember to check http://www.AtmaDharma.com for updates कहान जैन शास्त्रमाला] सर्वविशुद्धज्ञान-अधिकार २०५ [ आलोच्य ] शुद्ध जीवका स्वरूप नहीं है' ऐसा विचार करते हुए स्वामित्वपना छोड़कर। कैसा है कर्म ? “मोहविलासविजृम्भितम्'' [ मोह] मिथ्यात्वके [विलास] प्रभुत्वपनेके कारण [विजृम्भितम्] फैला हुआ है। कैसा हूँ मैं आत्मा ? ''चैतन्यात्मनि'' शुद्ध चेतनामात्र स्वरूप हूँ। और कैसा हूँ ? ''निष्कर्मणि'' समस्त कर्मकी उपाधिसे रहित हूँ।। ३५-२२७ ।।। भविष्यके कर्मका प्रत्याख्यान करता है न करिष्यामि न कारयिष्यामि न कुर्वन्तमप्यन्यं समनुज्ञास्यामि मनसा च वाचा च कायेन चेति। खंडान्वय सहित अर्थ:- “न करिष्यामि'' आगामी कालमें रागादि अशुद्ध परिणामोंको नहीं करूँगा, “न कारयिष्यामि '' न कराऊँगा, "अन्यं कुर्वन्तम् न समनुज्ञास्यामि'' [अन्यं कुर्वन्तम्] सहज ही अशुद्ध परिणतिको करता है जो कोई जीव उसको [न समनुज्ञास्यामि ] अनुमोदन नहीं करूँगा ''मनसा'' मनसे ''वाचा'' वचनसे 'कायेन'' शरीरसे। [आर्या] प्रत्याख्याय भविष्यत्कर्म समस्तं निरस्तसम्मोहः। आत्मनि चैतन्यात्मनि निष्कर्मणि नित्यमात्मना वर्ते।। ३६-२२८ ।। [रोला] नष्ट होगया मोहभाव जिसका ऐसा मैं, करके प्रत्याखान भाविकर्मोंका अब तो। वर्त रहा हूँ अरे निरन्तर स्वयं स्वयं के, शुद्ध बुद्ध चैतन्य परम निष्कर्म आत्म में।।२२८ ।। खंडान्वय सहित अर्थ:- "निरस्तसम्मोहः आत्मना आत्मनि नित्यम् वर्ते'' [निरस्त] गई है [सम्मोहः ] मिथ्यात्वरूप अशुद्ध परिणति जिसकी ऐसा हूँ जो मैं सो [ आत्मना] अपने ज्ञानके बलसे [आत्मनि] अपने स्वरूपमें [ नित्यम् वर्ते] निरन्तर अनुभवरूप प्रवर्तता हूँ। कैसा है आत्मा अर्थात् आप? ''चैतन्यात्मनि' शुद्ध चेतनामात्र है। और कैसा है ? “निष्कर्मणि" समस्त कर्मकी उपाधिसे रहित है। क्या करके आत्मामें प्रवर्तता हूँ ? ''भविष्यत् समस्तं कर्म प्रत्याख्याय'' [ भविष्यत्] आगामी काल सम्बन्धी [ समस्तं कर्म ] जितने रागादि अशुद्ध विकल्प हैं वे [प्रत्याख्याय] शुद्ध स्वरूपसे अन्य हैं ऐसा जानकर अंगीकाररूप स्वामित्वको छोड़कर।। ३६-२२८ ।। ----------- * देखो पदटिप्पण पृ २०४। Please inform us of any errors on rajesh@ AtmaDharma.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288