Book Title: Nitivakyamrutam
Author(s): Somdevsuri, Ramchandra Malviya
Publisher: Chaukhamba Vidyabhavan

View full book text
Previous | Next

Page 160
________________ सदाचारसमुद्देशः 147 (व्रतं, विद्या, सत्यमानृशंस्यमलौल्यता च ब्राह्मण्वं न पुनर्जातिमात्रम् // 17 // शुभ संकल्प, सद्विद्या का अभ्यास, सत्यपालन, अक्रूरता और गाम्भीर्य गुणों से मनुष्य ब्राह्मण होता है केवल ब्राह्मण जाति में जन्म लेने से नहीं / (निःस्पृहाणां का नाम परापेक्षा / / 58 110 जो व्यक्ति निःस्पृह हैं --जिनको किसी बात का अभिलाष नहीं हैं उनको दूसरे व्यक्ति की सहायता आदि की क्या आवश्यकता है / ____ कं पुरुषमाशा न क्लेशयति // 6 // आशा किसे नहीं दुख देती। स संयमी गृहाश्रमी वा यस्याविद्यातृष्णाभ्यामनुपहतं चेतः // 60 // ) जिपके हृदय में अज्ञान और तृष्णा नहीं है वही व्यक्ति वस्तुतः संयमी और गृहस्थ है। ‘शीलमलंकारः पुरुषाणां न देहखेदावहो बहिः // 61 // ) पुरुषों के लिये 'शोल' ऐसा आभूषण है जो बाहर से देह को किसी प्रकार का कष्ट नहीं देता अथवा भार नहीं लगता। अप्रियकत्तुर्न प्रियकरणात् परमम् आचरणम् / / 63 // ) अप्रिय आचरण करने वाले व्यक्ति के प्रति प्रिय व्यवहार करना सर्वश्रेष्ठ पाचरण है। अप्रयच्छन्नथिने न परुषं ब्रूयात् // 64 // जिसे कुछ देना न चाहे ऐसे याचक के प्रति कम से कम कठोर वचन तो न बोले / स स्वामी मरुभूमियत्रार्थिनो न भवन्तोष्टकामाश्च / / 65 // वह स्वामी मरुभूमि के समान है जिससे याचकों की अभीष्ट याचा न पूर्ण हो। (प्रजापालनं हि राज्ञो यज्ञो न पुनर्भूतानामालम्भः // 66 // | राजा का यज्ञ प्रजापालन है न कि जीवों की बलि देना। प्रभूतमपि नानपराधसत्वव्यावृत्तये नृपाणां बलं धनुर्वा किन्तु शरणागतरक्षणाय / / 67 / / राजा को प्रचुरशक्ति सैन्य बल आदि अथवा दृढ़ धनुष निरपराध व्यक्तियों को नष्ट करने के लिये नहीं किन्तु शरणागतों की रक्षा के लिये होता है। [इति सदाचारसमुद्देशः]

Loading...

Page Navigation
1 ... 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214