Book Title: Nitivakyamrutam
Author(s): Somdevsuri, Ramchandra Malviya
Publisher: Chaukhamba Vidyabhavan

View full book text
Previous | Next

Page 166
________________ 153 व्यवहारसमुद्देशः (सा तीर्थयात्रा यस्यामकृत्यनिवृत्तिः / / 51 // तीर्थ यात्रा वही सफल है जिसमें मनुष्य दुष्कृत्य का परित्याग कर दे। (तत् पाण्डित्यं यत्र वयोविद्योचितमनुष्ठानम् / / 52 / / ) पाण्डित्य वही सफल है जिसमें अवस्था और विद्या के अनुरूप आचरण किया जाय। तिचातुर्य यत् परप्रीत्या कार्यसाधनम् // 53 // चतुराई वही है जिसमें दूसरे को प्रसन्न रख कर अपना कार्य सिद्ध किया जाय / (तल्लोकोचितत्वं यत् सर्वजनादेयत्वम् / / 540 लोकोचित वही कर्म है जिससे मनुष्य सबका प्रिय पात्र बन जाय / तित सौजन्यं यत्र नास्ति परोद्वेगः // 55 // सज्जनता वही है जिसमें दूसरे को किसी प्रकार का उद्वेग ( भय और त्रास ) न प्रतीत हो। . तिद्धीरत्वं यत्र यौवने नापवादः // 560 धीरता वही है जिसमें युवावस्था में कोई अपयश न हो। (तत्सौभाग्यं यत्रादानेन वशीकरणम् / / 57D मनुष्य का सौभाग्य यही है कि वह किसी को कुछ दे भी नहीं और लोग उसके वश में रहें। सा सभारण्यानी यस्यां न सन्ति विद्वांसः // 58 ) / वह सभा अरण्यस्थली है जिसमें विद्वान् न हों। किं तेनात्मनः प्रियेण यस्य न भवति स्वयं प्रियः // 54 // कोई व्यक्ति अपना प्रिय तो हो, किन्तु उसके लिये आप प्रिय न हो तो उस प्रियता से क्या लाभ ? अर्थात् प्रीति दोनों ओर से समान होनी चाहिए। (स किं प्रभुर्यो न सहते परिजनसम्बाधम् // 6 // वह स्वामी श्लाघनीय नहीं है जो सेवकों की बाधाओं और आवश्यकताओं को नहीं सहन कर सकता, अर्थात् सेवकों की आवश्यकता के अनुकूल यदि व्यय न कर सके तो वह स्वामी ठीक नहीं है। न लेखा वचनं प्रमाणम् / / 61 / / लेख से बढ़कर वचन को प्रमाण नहीं माना जाता। .. (अनभिज्ञाते लेखेऽपि नास्ति सम्प्रत्ययः / / 62 // ) बिना हस्ताक्षर आदि का अपरिचित लेख भी विश्वसनीय नहीं होता।

Loading...

Page Navigation
1 ... 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214