Book Title: Nitivakyamrutam
Author(s): Somdevsuri, Ramchandra Malviya
Publisher: Chaukhamba Vidyabhavan

View full book text
Previous | Next

Page 174
________________ षाड्गुण्यसमुहेशः 29. षाड्गुण्यसमुद्देशः (शमव्यायामौ योगक्षेमयोर्योनिः // 1 // शम और व्यायाम योग क्षेम के कारण हैं। (कर्मफलोपभोगानां क्षेमसाधनः शमः, कर्मणां योगाराधनो व्यायामः // 2 // अपने कर्मों के अनुसार प्राप्त फल को भोगने में सहायक कल्याणकारी साधनों का नाम शम है, और नवीन कर्म करने के उद्योग का नाम व्यायाम है। / दैवं धर्माधमौं // 3) . अपना ही पूर्व जन्म का किया हुआ धर्म अथवा अधर्म, सुकृत अथवा दुष्कृत 'दैव' है। (मानुषं नयानयौ // 4 // अपना ही नीतिपूर्ण अथवा अनीतिपूर्ण व्यवहार मानुष कर्म है। (देवं मानुषं च कर्म लोकं यापयति // 5) देव और मानुष दोनों कर्मों के योग से मनुष्य को दैनिक जीवन निर्वाह होता है। (तश्चिन्त्यमंचिन्त्यं वा देवम // 6 // मनुष्य चाहे तो देव कर्म की चिन्ता करे चाहे न करे क्योंकि वह तो होकर ही रहेगा / अत: उसकी उपेक्षा करनी चाहिए। अचिन्तितोपस्थितोऽर्थसम्बन्धो दैवायत्तः // 7 // बिना सोच विचार के प्राप्त विषयों से सम्बन्ध होना देवाधीन है।) बुद्धिपूर्वं हिताहित प्राप्तिपरिहारसम्बन्धो मानुषायत्तः // 8 // ज्ञानपूर्वक हितकर कार्य करना और अहितकर से बचना मनुष्य के अधीन है। (सत्यपि दैवेऽनुकूले न निष्कर्मणो भद्रमस्ति // 6 // देव के अनुकूल होने पर भी बिना कर्म किये मनुष्य का कल्याण नहीं हो सकता।), न खलु दैवमीहमानस्य कृतमप्यन्नं मुखे स्वयं प्रविशति // 10 // देव बादी के समक्ष उपस्थित भोजन स्वयं ही उसके मुख में नहीं प्रविष्ट हो जाता। (न हि देवमवलम्बमानस्य धनुः स्वयमेव शरान् सन्धत्ते // 11 // दैववादी का धनुष अपने आप चाणों को नहीं चढ़ा लेता) 11 नी०

Loading...

Page Navigation
1 ... 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214