Book Title: Krushna Gita
Author(s): Darbarilal Satyabhakta
Publisher: Satyashram Vardha

View full book text
Previous | Next

Page 143
________________ तेरहवाँ अध्याय दोनों का दर्शन जुदा किन्तु धर्म है एक । 'घड् दर्शन के भेद से धर्मे में न कुटेक ॥ ६१ ॥ परलोक आत्मतत्त्व ध्रुव सत्य है है उसका परलोक । इसीलिये ही मौत का करें न बुध-जन शोक || ६२॥ फटे पुराने वस्त्र सा छोड़ा एक शरीर । तभी दूसरा मिल गया क्यों होना दिलगीर ॥ ६३॥ आत्मसिद्धि हैं कर रहे अनुभव और विवेक | फिर भी दर्शन - शास्त्र की यह है गुत्थी एक ॥६४॥ है निःसार विवाद यह इसका कभी न अन्त । इसीलिये पडते नहीं इस झगड़े में मन्त || ६५|| अपने अनुभव से करें वे आत्माका ध्यान । अजर अमर चैतन्यमय आत्मा शक्ति - निधान ॥६६॥ आत्मतत्त्व जब नित्य है तब परलोक अरोक | मृत्यु - अनन्तर जो मिले वही कहा परलोक ॥६७॥ है न कहीं परलोक की कोई जगह विशेष | जगह जगह परलोक है आत्मा का नववे ॥६८॥ पाया है परलोक यह पूर्व जन्म के बाद -- हम सब हैं परलोक मे भले नहीं हो याद ॥ ६९ ॥ यह छोटी सी जिंदगी है छोटा सा खेल | यह पूरा जीवन नहीं कुछ घड़ियोंका मेल यह जीवन दुखमय रहे फिर भी हों न निराश । आत्माका जीवन बहुत कभी न उसका नाश ॥ ७१ ॥ ॥७०॥ [ ११३

Loading...

Page Navigation
1 ... 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165