Book Title: Krushna Gita
Author(s): Darbarilal Satyabhakta
Publisher: Satyashram Vardha

View full book text
Previous | Next

Page 162
________________ कृष्ण- गीता कौन पढ़ा सकता है तुझको तुझमें अगर न ज्ञान । सूर्य करे क्या जब हों अपनी आँखें घूक समान ॥ तब गुरु का प्रयत्न बेकार । भाई पढ़ले यह संसार ॥ १२१ ॥ १३२ ] सुन सब की कर अपने मनकी पर विवेक रख संग | अंग अंग में यौवन उछले उछले ज्ञान - तरंग ॥ निज पर सबका हो उद्धार । भाई पढ़ले यह संसार ॥ १२२ ॥ दोहा जो कहना था कह चुका अब तू स्वयं विचार । एक बात में भूल मत चारों ओर निहार ॥ १२३ ॥ क्या कहते सब धर्म हैं क्या कहते गुरु लोग | क्या कहता तेरा हृदय कर सब का संयोग ॥ १२४॥ देख सत्य भगवान का पूर्ण विराट स्वरूप । क्षीरोदधि को देखले छोड़ अन्धतम कूप ॥ १२५॥ उस विराट भगवान के अंग अंग प्रत्यंग | हैं विचित्र सबमें भरे दुनिया के सब रंग ॥ १२६॥ अंग अंग में रम रहे दिव्य दृष्टि से देखले जग कोटि कोटि ब्रह्मांड । के सारे कांड ॥ १२७॥ सर्व धर्म सब नीतियाँ सर्व योग पुरुषार्थ । देख नियम यम ज्ञान सब दिव्य दृष्टि से पार्थ ॥ १२८॥

Loading...

Page Navigation
1 ... 160 161 162 163 164 165