Book Title: Jinavarasya Nayachakram
Author(s): Hukamchand Bharilla
Publisher: Todarmal Granthamala Jaipur

View full book text
Previous | Next

Page 116
________________ १०८ ] [ जिनवरस्य नयचक्रम् गुण में द्रव्य का उपचार, गुण में पर्याय का उपचार ; पर्याय में द्रव्य का उपचार और पर्याय मे गुण का उपचार - इसप्रकार नौ प्रकार का असद्भूतव्यवहारनय का अर्थ जानना चाहिए।" सद्भूत और असद्भूत - दोनों ही व्यवहारनय अनुपचरित और उपचरित के भेद से दो-दो प्रकार के होते है। इसप्रकार व्यवहारनय चार प्रकार का माना गया है। वे चार प्रकार निम्नानुसार है :१ अनुपचरितसद्भूतव्यवहारनय २ उपचरितसद्भूतव्यवहारनय ३. अनुपचरित-असद्भूतव्यवहारनय ४ उपचरित-असद्भूतव्यवहारनय अनुपचरितसद्भूतव्यवहारनय को शुद्धसद्भूतव्यवहाग्नय तथा उपचरितसद्भूतव्यवहारनय को अशुद्धमद्भूतव्यवहारनय भी कहा जाता है । उक्त सम्पूर्ण स्थिति को हम निम्नलिखिन चार्ट द्वारा अच्छी तरह समझ मकते है - व्यवहारनय मद्भूतव्यवहाग्नय प्रसद्भूतव्यवहारनय - -- - उपरितसद्भूतव्यवहारनय अनुपचरितसद्भूतव्यवहारनय या शुद्धसद्भूतव्यवहारनय या अशुद्धसद्भूतव्यवहाग्नय अनुपचरित अनुपचरित-असद्भूतव्यवहारनय उपचरित-प्रसद्भूतव्यवहारनय __अब यहाँ व्यवहारनय के उक्त चारो भेदो के स्वरूप एव उनकी विषयवस्तु के सम्बन्ध में जिनागम के आलोक मे विस्तृत विचार अपेक्षित है। (क) निरुपाधि गुण-गुणी मे भेद को विषय करनेवाले अनुपचरितसद्भूतव्यवहारनय के स्वरूप व विषयवस्तु को स्पष्ट करनेवाले कतिपय शास्त्रीय उद्धरण इसप्रकार है :

Loading...

Page Navigation
1 ... 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191