Book Title: Jain Tattvagyan Mimansa
Author(s): Darbarilal Kothiya
Publisher: Veer Seva Mandir Trust

View full book text
Previous | Next

Page 288
________________ कारिकाका सृजन किया है। पहली (५९वी) कारिकाके द्वारा उन्होने प्रकट किया है कि जिस प्रकार घट, मुकुट और स्वर्णके इच्छुकोको उनके नाश, उत्पाद और स्थितिमें क्रमश शोक, हर्ष और माध्यस्थ्य भाव होता है और इसलिए स्वर्णवस्तु व्यय, उत्पाद और स्थिति इन तीन रूप है, उसी प्रकार विश्वको सभी वस्तुएं त्रयात्मक हैं। दूसरी (६० वी) कारिकाके द्वारा बतलाया है कि जैसे दुग्धनती, दूध ही ग्रहण करता है, दही नही लेता और दहीका व्रत रखनेवाला दही ही लेता है, दूध नही लेता है तथा दूध और दही दोनोका त्यागी दोनोंको ही ग्रहण नहीं करता और इस तरह गोरस उत्पाद, व्यय और ध्रुवता तीनोंसे युक्त है, उसी तरह अखिल विश्व (तत्त्व) त्रयात्मक है । कुमारिलने भी समन्तभद्रकी लौकिक उदाहरण वाली कारिका (५९) के आधारपर अपनी नयी ढाई कारिकायें रची हैं और समन्तभद्रकी ही तरह उनके द्वारा वस्तुको प्रयात्मक सिद्ध किया है। उनकी इन कारिकाओमें समन्तभद्रकी कारिका ५९ का केवल बिम्ब-प्रतिविम्बभाव ही नही है, अपितु उनकी शब्दावली, शैली और विचारसरणि भी उनमें समाहित है। समन्तभद्रने जिस बातको अतिसक्षेपमें एक कारिका (५९) में कहा है, उसीको कुमारिलने ढाई कारिकाओंमें प्रतिपादन किया है। वस्तुत विकासका भी यही सिद्धान्त है कि वह उत्तरकालमें विस्तृत होता है। इस उल्लेखसे भी स्पष्ट जाना जाता है कि समन्तभद्र पूर्ववर्ती है और कुमारिल परवर्ती । वादिराज द्वारा सम्पुष्टि इसका ज्वलन्त प्रमाण यह है कि ई० १०२५ के प्रसिद्ध, प्रतिष्ठित और प्रामाणिक तर्कग्रन्थकार वादिराजसूरि ने अपने न्यायविनिश्चयविवरण (भाग १, १० ४३९) में समन्तभद्रको आप्तमीमासाकी उल्लिखित कारिका ५९ को और कुमारिल भट्ट की उपरि चचित ढाई कारिकामोमेंसे डेढ कारिकाको भी 'उक्त स्वामिसमन्तभद्रैस्तदुपजीविना भट्टेनापि' शब्दोद्वारा उधृत करके कुमारिल भट्टको समन्तभद्रका उपजीवीअनुगामी प्रकट किया है। इससे स्पष्ट है कि एक हजार वर्ष पहले भी दार्शनिक एव साहित्यकार समन्तभद्रको पूर्ववर्ती और कुमारिल भट्टको उनका परवर्ती विद्वान मानते थे। समन्तभद्रका धर्मकोति द्वारा खण्डन 5) अव धर्मकीतिको लीजिए। धर्मकीर्ति (ई०६३५) ने भी समन्तभद्रको आप्तमीमासाका खण्डन किया है । विदित है कि आप्तमीमासा (कारिका १०४) में समन्तभद्रने स्याद्वादका लक्षण दिया वर्घमानकभगे च रुचक क्रियते यदि । तदा पूर्वार्थिन शोक प्रीतिश्चाप्युत्तराथिन ॥ हेमार्थिनस्तु माध्यस्थ्यं तस्माद्वस्तु प्रयात्मकम् । न नाशेन विना शोको नोत्पादेन विना सुखम् ।। स्थित्या विना न माध्यस्थ्य तेन सामान्यनित्यता॥--मी० श्लो० वा०, पृ० ६१९ । २ "उक्त स्वामिसमन्तभद्रैस्तदुपजीविना भट्रेनापि"-शब्दोके साथ समन्तभद्रकी पूर्वोल्लिखित कारिका ५९ और कुमारिल भट्टकी उपर्युक्त कारिकाओमेंसे आरम्भकी डेढ कारिका उद्धत है।-न्या०वि० वि०, भाग १, पृ० ४३९ । ३. एतेनैव यत्किचिदयुक्तमश्लीलमाकुलम् । प्रलपन्ति प्रतिक्षिप्तं तदप्येकान्तसभवात् ।।-प्रमाणवा० १-१८२ -२६४ -

Loading...

Page Navigation
1 ... 286 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296 297 298 299 300 301 302 303 304 305 306 307 308 309 310 311 312 313 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403