Book Title: Hindi Jain Bhakti Kavya aur Kavi
Author(s): Premsagar Jain, Kaka Kalelkar
Publisher: Bharatiya Gyanpith

View full book text
Previous | Next

Page 452
________________ हिन्दी जैन भक्ति-काव्य और कवि भी बहुत थी । यह कार्य छन्द-सौकर्यके लिए ही किया जाता था। रत्नावलीमे 'परवश.' को 'परब्वगः' और 'सन्देश रासक' में 'चिरगतः' को 'चिरग्गयः' किया गया है। जैन हिन्दीमे समर्थके स्थानपर 'समरथ' हो जाना तो स्वाभाविक है, किन्तु उसका 'समरत्त्थ' हो जाना उपर्युक्त प्रवृत्तिको ही स्पष्ट करता है' कवि ठकरसीने भी 'भखै' 'रखै' के स्थानार 'भक्खै' और 'रक्खै' का प्रयोग किया है। ___ अपभ्रंशमें वर्णोके संकोचनका कौशल अपनाया जाता था। 'सन्देशरासक'मे "सह आर' का 'सहार', 'ढोला मारू रा दूहा'मे 'मयूर'का 'मोर', और हेमचन्द्र के व्याकरणमे 'अरण्य' का 'रण्ण' पाया जाता है। जैन हिन्दीके इस युगमे भी यह प्रवृत्ति दिखाई देती है। श्री विद्धणूने 'श्रुत' के स्थानपर 'सिय', राजशेखरने 'वात्रोसमउ'के स्थानपर 'सव', साधारुने 'प्रणाम करूं'के स्थानपर 'पण', मेरुनन्दनने 'मयूर' के स्थानपर 'मोर', और भट्टारक शुभवन्द्रने 'स्थान'के स्थानपर 'ठाण' का प्रयोग किया है। ___ नवी शताब्दीसे अपभ्रंशमे, संस्कृत के तत्सम शब्दोंका प्रवेश बढ़ने लगा। श्री चन्द्रधर शर्मा गुलेरीकी दृष्टिमे यह कार्य सातवी शताब्दीसे ही प्रारम्भ हो गया था। श्री राहुल सांकृत्यायन चौदहवी शताब्दीसे मानते है । उनका कथन है कि क्रिया और विभक्तियाँ तो वह ही रहीं, किन्तु तद्भव शब्दोके स्थानपर तत्समका प्रवेश होने लगा। जैन हिन्दीके १४००-१६०० वि० सं० वाले युगमें, तत्सम शब्दोका प्रयोग अत्यल्प दिखाई देता है। फिर भी क्रिया और विभक्तियोंके विकसित रूपके कारण वह हिन्दी ही है, अपभ्रंश नही। केवल तत्सम शब्दोंके प्रयोगसे अपभ्रंश हिन्दी नही हो जाती, अपितु क्रिया, शब्द और विभक्ति सभीके सम्मिलित विकासने अपभ्रंश को हिन्दी बनाया है। जैन कवियोंके कतिपय उदाहरण यह सिद्ध करनेमें समर्थ है, १. समरत्थ साहस धीर, श्री पातसाह निसीर । ईश्वरसूरि, ललितांगचरित्र। २. कदे न खाइ तंबोलु सरसु भोजनु नहिं भक्खै । कदे न कापड नवा पहिरि काया सुखि रक्खै । ठकरसी, कृपण चरित्र, छठा पद्य, अनेकान्त, वर्ष १४, किरण १, पृ० ११ । ३. देखिए, इसी ग्रन्थका दूसरा अध्याय । ४. राहुल सांकृत्यायन, हिन्दी काव्यधारा, प्रथम संस्करण, १६४५, अवतरणिका, पृ१००।

Loading...

Page Navigation
1 ... 450 451 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506 507 508 509 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522 523 524 525 526 527 528 529 530 531