Book Title: Abhidhan Rajendra Koshme Sukti Sudharas Part 01
Author(s): Priyadarshanashreeji, Sudarshanashreeji
Publisher: Khubchandbhai Tribhovandas Vora
View full book text
________________
यह अहिंसा भगवती देवों, मनुष्यों और असुरों सहित समूचे विश्व के लिए द्वीप/दीपक है, शरणदात्री है, गति है तथा समस्त गुणों और सुखों का आधार है। 227. शरणदात्री कौन ?
एसा भगवती अहिंसा.............भीयाणं विव सरणं ।
- श्री अभिधान राजेन्द्र कोष [भाग 1 पृ. 873]
- प्रश्न व्याकरण 2/6/22 यह भगवती अहिंसा भयभीतों का शरण है। 228. शुद्धि के पञ्चहेतु
सत्यं शौचं तपः शौचं, शौचमिन्द्रियसंग्रहः सर्वभूत दया शौचं, जलशौचं च पञ्चमम् - श्री अभिधान राजेन्द्र कोष [भाग 1 पृ. 873]
एवं [भाग 7 पृ. 1004 एवं 1165] - प्रश्न व्याकरण सूत्र सटीक 1 संवर द्वार - चाणक्य राजनीति शास्त्र 3/42
एवं स्कन्द पुराण, काशीखंड - 6 शौच (शुद्धि) के पाँच कारण हैं - सत्यशुद्धि, तपशुद्धि, इन्द्रिय - निग्रहशुद्धि, सब जीवों की दया और जलशुद्धि । प्रथम चार आत्म-शुद्धि के कारण हैं और पाँचवां जल शरीर-शुद्धि की अपेक्षा से है। 229. भगवती अहिंसा
एसा सा भगवइ अहिंसा जा सा भीयाणं विव सरणं, पक्खीणं पिव गमणं, तिसियाणं पिव सलिलं, खुहियाणं पिव असणं, समुद्दमज्झे व पोत वहणं चउप्पयाणं व आसपयं दुहट्टिहियाणं च ओसहिबलं अडवि मज्झे वि सत्थ गमणं एत्तो विसिट्टतरिका अहिंसा । अभिधान राजेन्द्र कोष में, सूक्ति-सुधारस • खण्ड-1/116