Book Title: Samaysar Natak Author(s): Banarsidas Pandit Publisher: Banarsidas Pandit View full book textPage 6
________________ ( ५ ) रसस्वादन सुख ऊपजे, अनुभौ याकोनाम ॥ १७ ॥ अनुभौ चिंतामनि रतन, अनुभौ है रसकूप । अनुभौ मारग मोक्षको, अनुभौ मोक्षसरूप ॥ १८ ॥ सवैया इकतीसा -- अनुभौ के रसकों रसायन कहत जग 'अनुभौ अभ्यास यह तीरथकी ठौर है । अनुभौकी जो रसा कहावै सोई पोरसा सु, अनभौ अधोरसा सु ऊरधकी दौर ॥ अनुभौ की केली यहै कामधेनु चित्रावेली, अनुभौको स्वाद पंच अमृतकौ कौर है। अनुभौ करम तोरै परमसों प्रीति जोरै अनुभौ समान न धरम कोउ और है । १९ ॥ दोहा -- चेतवंत अनंत गुन, पर्यय सकति अनंत । अलख अखंडित सर्वगत, जीव दरवविरतंत ॥ २० ॥ फरस वर्न रस गन्धमय, नरद फास संठान । 'अनुरूपी पुद्गल दरब, नभ प्रदेश परवान ॥ २१ ॥ जैसे सलिल समूहमें, करै मीन गति कर्म ! तैसें पुद्गल जीवको, चलन सहाई धर्म ॥ २२ ॥ ज्यों पंथिक ग्रीसमसमै, वैठे छाया माहिं । त्यों अधर्मकी भूमिमें, जड चेतन ठहरांहि ॥ २३ ॥ संतत जाके उदरमें, सकल पदारथ बास । जो भाजन सव जगतको, सोई दरब अकाश ॥ २४ ॥ जो नवकार जीरन करै, सकल वस्तुथितिठान । परावर्त्तवर्त्तन करै, काल दरब सो जान ॥ २५ ॥ समता रमता उरधता, ज्ञायकृता सुखभास । वेदकता चैतन्यता, एसव जीव बिलास ॥ २६ ॥ तनता मनता बचनता, जडता जड़ संमेल ।Page Navigation
1 ... 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 ... 122