Book Title: Pravachana Saroddhar Part 1
Author(s): Hemprabhashreeji
Publisher: Prakrit Bharti Academy

View full book text
Previous | Next

Page 414
________________ प्रवचन - सारोद्धार ३. मुष्टिका पुस्तक — चार अंगुल लम्बी व गोलाकार पुस्तक मुष्टिका पुस्तक है अथवा चार अंगुल लम्बी व चार अंगुल मोटी चौकोर पुस्तक मुष्टिका है। जैसे गुटकाकार पुस्तक । ४. संपुटफलक—–व्यापारियों की हिसाब की बही के समान जिस पुस्तक के दोनों ओर जिल्द बँधी हुई हो वह संपुटफलक पुस्तक है । ५. छेदपाटी पुस्तक —– जो पुस्तक लम्बाई में अधिक या न्यून हो, चौड़ाई में ठीक-ठीक हो तथा मोटाई में अल्प हो वह छेटपाटी पुस्तक है । (ताड पत्र के ग्रन्थ) पुस्तकों के इन भेदों का वर्णन बुद्धिकल्पित नहीं है वरन् निशीथचूर्णि के अनुसार यहाँ बताया गया है । ६६४-६६८ ॥ ८१ द्वार : दंड-पंचक ३५१ लट्ठी तहा विलट्ठी दंडो य विदंडओ य नाली अ । भणियं दंडयपणगं वक्खाणमिणं भवे तस्स ॥६६९ ॥ लट्ठी आयपमाणा विलट्ठी चउरंगुलेण परिहीणा । दंडो बाहुपमाणो विदंडओ कक्खमित्तो उ ॥ ६७० ।। लट्ठीए चउरंगुल समूसिया दंडपंचगे नाली । नइपमुहजलुत्तारे तीए थग्घिज्जए सलिलं ॥६७१ ॥ बज्झइ लट्ठीए जवणिया विलट्ठीए कत्थइ दुवारं । घट्टिज्जई ओवस्सयतणयं तेणाइरक्खट्ठा ॥६७२ ॥ उउबद्धम्मि उ दंडो विदंडओ घिप्पर वरिसयाले । जं सो लहुओ निज्जइ कप्पंतरिओ जलभरणं ॥ ६७३ ॥ विसमाइ वद्धमाणाइं दस य पव्वाइं एगवन्नाई । दंडेसु अपोल्लाई सुहाई सेसाई असुहाई ॥६७४ ॥ -गाथार्थदंडपंचक - १. यष्टि, २. वियष्टि, ३. दंड, ४. विदंड और ५. नाली - ये दंड के पाँच प्रकार हैं । इनका स्वरूप आगे बताया जायेगा || ६६९ ॥ १. आत्मप्रमाण दंड यष्टि कहलाता है । २. यष्टि से चार अंगुल न्यून दंड वियष्टि कहलाता है । ३. स्कंध प्रमाण दंड कहलाता है । ४. कक्षा पर्यंत लम्बा विदंड कहलाता है तथा ५ यष्टि से चार अंगुल ऊँचा नालिका है। यह नदी आदि उतरते समय जल का माप करने में उपयोगी होता For Private & Personal Use Only Jain Education International www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 412 413 414 415 416 417 418 419 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504