Book Title: Niyamsara
Author(s): Kundkundacharya, Himmatlal Jethalal Shah
Publisher: Digambar Jain Swadhyay Mandir Trust

View full book text
Previous | Next

Page 354
________________ Version 001: remember to check http://www.AtmaDharma.com for updates नियमसार ३२७ निश्चयनयेन स्वरूपाख्यानमेतत्। निश्चयनयेन स्वप्रकाशकत्वलक्षणं शुद्धज्ञानमिहाभिहितं तथा सकलावरणप्रमुक्तशुद्धदर्शनमपि स्वप्रकाशकपरमेव। आत्मा हि विमुक्तसकलेन्द्रियव्यापारत्वात् स्वप्रकाशकत्वलक्षणलक्षित इति यावत्। दर्शनमपि विमुक्तबहिर्विषयत्वात् स्वप्रकाशकत्वप्रधानमेव। इत्थं स्वरूपप्रत्यक्षलक्षणलक्षिताक्षुण्णसहजशुद्धज्ञानदर्शनमयत्वात् निश्चयेन जगत्त्रयकालत्रयवर्तिस्थावरजंगमात्मकसमस्तद्रव्यगुणपर्यायविषयेषु *आकाशाप्रकाशकादिविकल्पविदूरस्सन् स्वस्वरूपे *संज्ञालक्षणप्रकाशतया निरवशेषेणान्तर्मुखत्वाद-नवरतम् अखंडाद्वैतचिच्चमत्कारमूर्तिरात्मा तिष्ठतीति। (मंदाक्रांता) आत्मा ज्ञानं भवति नियतं स्वप्रकाशात्मकं या दृष्टि: साक्षात् प्रहतबहिरालंबना सापि चैषः। एकाकारस्वरसविसरापूर्णपुण्यः पुराण: स्वस्मिन्नित्यं नियतवसतिनिर्विकल्पे महिम्नि।। २८१ ।। टीका:-यह, निश्चयनयसे स्वरूपका कथन है। यहाँ निश्चयनयसे शुद्ध ज्ञानका लक्षण स्वप्रकाशकपना कहा है; उसीप्रकार सर्व आवरणसे मुक्त शुद्ध दर्शन भी स्वप्रकाशक ही है। आत्मा वास्तवमें, उसने सर्व इंद्रियव्यापारको छोड़ा होनेसे, स्वप्रकाशकस्वरूप लक्षणसे लक्षित है; दर्शन भी, उसने बहिर्विषयपना छोड़ा होनेसे स्वप्रकाशकत्वप्रधान ही है। इसप्रकार स्वरूपप्रत्यक्ष-लक्षणसे लक्षित अखंड-सहज-शुद्धज्ञानदर्शनमय होनेके कारण, निश्चयसे, त्रिलोक-त्रिकालवर्ती स्थावर-जंगमस्वरूप समस्त द्रव्यगुणपर्यायरूप विषयों संबंधी प्रकाश्य-प्रकाशकादि विकल्पोंसे अति दूर वर्तता हुआ, स्वस्वरूपसंचेतन जिसका लक्षण है ऐसे प्रकाश द्वारा सर्वथा अंतर्मुख होनेके कारण , आत्मा निरंतर अखंड-अद्वैत-चैतन्यचमत्कारमूर्ति रहता है। [ अब इस १६५ वीं गाथाकी टीका पूर्ण करते हुए टीकाकार मुनिराज श्लोक कहते हैं:] [श्लोकार्थ:-] निश्चयसे आत्मा स्वप्रकाशक ज्ञान है; जिसने बाह्य आलंबन नष्ट किया है ऐसा ( स्वप्रकाशक) जो साक्षात् दर्शन उस-रूप भी आत्मा है। एकाकार निजरसके विस्तारसे पूर्ण होनेके कारण जो पवित्र है तथा जो पुराण ( सनातन) है ऐसा यह आत्मा सदा अपनी निर्विकल्प महिमामें निश्चितरूपसे वास करता है। २८१।। * यहाँ कुछ अशुद्धि हो ऐसा लगता है। Please inform us of any errors on rajesh@AtmaDharma.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400