Book Title: Niyamsara
Author(s): Kundkundacharya, Himmatlal Jethalal Shah
Publisher: Digambar Jain Swadhyay Mandir Trust

View full book text
Previous | Next

Page 360
________________ Version 001: remember to check http://www.AtmaDharma.com for updates नियमसार ३३३ लोयालोयं जाणइ अप्पाणं णेव केवली भगवं। जइ कोइ भणइ एवं तस्स य किं दूसणं होइ।।१६९ ।। लोकालोकौ जानात्यात्मानं नैव केवली भगवान्। यदि कोऽपि भणति एवं तस्य च किं दूषणं भवति।।१६९ ।। व्यवहारनयप्रादुर्भावकथनमिदम्। सकलविमलकेवलज्ञानत्रितयलोचनो भगवान् अपुनर्भवकमनीयकामिनीजीवितेशः षड्द्रव्यसंकीर्णलोकत्रयं शुद्धाकाशमात्रालोकं च जानाति, पराश्रितो व्यवहार इति मानात् व्यवहारेण व्यवहारप्रधानत्वात्, निरुपरागशुद्धात्मस्वरूपं नैव जानाति, यदि व्यवहारनयविवक्षया कोपि जिननाथतत्त्वविचारलब्धः ( दक्षः) कदाचिदेवं वक्ति चेत्, तस्य न खलु दूषणमिति। गाथा १५९ अन्वयार्थ:-[ केवली भगवान् ] ( व्यवहारसे) केवली भगवान [ लोका-लोकौ] लोकालोकको [ जानाति] जानते हैं, [न एव आत्मानम् ] आत्माको नहीं-[ एवं ] ऐसा [ यदि ] यदि [ कः अपि भणति ] कोई कहे तो [ तस्य च किं दूषणं भवति ] उसे क्या दोष है ? ( अर्थात् कोई दोष नहीं है।) टीका:-यह , व्यवहारनयकी प्रगटतासे कथन है। " पराश्रितो व्यवहारः ( व्यवहारनय पराश्रित है)” ऐसे (शास्त्रके) अभिप्रायके कारण, व्यवहारसे व्यवहारनयकी प्रधानता द्वारा (अर्थात् व्यवहारसे व्यवहारनयको प्रधान करके), 'सकल-विमल केवलज्ञान जिनका तीसरा लोचन है और अपुनर्भवरूपी सुंदर कामिनीके जो जीवितेश हैं ( –मुक्तिसुंदरीके जो प्राणनाथ हैं) ऐसे भगवान छह द्रव्योंसे व्याप्त तीन लोकको और शुद्ध-आकाशमात्र अलोकको जानते हैं, निरुपराग (निर्विकार ) शुद्ध आत्मस्वरूपको नहीं ही जानते' ---ऐसा यदि व्यवहारनयकी विवक्षासे कोई जिननाथके तत्त्वविचारमें निपुण जीव (-जिनदेव द्वारा कहे हुए तत्त्वके विचारमें प्रवीण जीव) कदाचित् कहे, तो उसे वास्तवमें दूषण नहीं है। भगवान केवलि लोक और अलोक जाने, आत्म-ना। यदि कोई यों कहता अरे उसमें कहो दोष क्या ।। १६९ ।। Please inform us of any errors on rajesh@AtmaDharma.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400