Book Title: Kavyalankar Sutra Vrutti
Author(s): Vamanacharya, Vishweshwar Siddhant Shiromani, Nagendra
Publisher: Atmaram and Sons

View full book text
Previous | Next

Page 18
________________ पदरचना के लिए 'सम्यक्-यथोचित्' विशेषण का प्रयोग किया है । वामन की रीति स्वतंत्र है-अतएव उनके मत से पदरचना का वैशिष्ट्य अपने शब्द और अर्थगत सौन्दर्य से अभिन्न है। आनन्दवर्धन की रीति रस-रूप सौन्दर्य की साधन है : "व्यनक्कि सा रसादीन्" (२०३५), वामन की रीति अपने आप में सिद्धि है। ___ आनन्द ने अपने मत का व्याख्यान करते हुए आगे लिखा है। संघटना तीन प्रकार की कही गई है-असमासा, मध्यमसमासा और दीर्घसमासा । ३, २॥ वह माधुर्यादि गुणों के आश्रय से स्थित रसों को अभिव्यक्त करती है । ३, ६॥२ ___ इस प्रकार आनन्दवर्धन ने रोति के सम्बन्ध मे तीन बाते कहो हैं:(७) रोति या संघटना के स्वरूप का आधार केवल समास है : उसी का श्राकार अथवा सद्भाव-अभाव रीतियों के विभाजन का आधार है। अर्थात् मूर्तरूप में रीति का स्वरूप-निर्धारण समास की स्थिति अथवा आकार द्वारा होता है। (२) रीति की स्थिति गुणों के आश्रय से है-नीति गुणाश्रयी है। (१) वह रसाभिव्यक्ति का माध्यम है। आनन्दवर्धन के उपरान्त राजशेखर ने रीति का विस्तारपूर्वक विवेचन किया है। उन्होंने रीति की परिभाषा की है : वचन-विन्यास-क्रमो रीतिः अर्थात् वचन-विन्यास का क्रम रीति है। यह परिभाषा वामन को परिभाषा से मूलतः भिन्न नहीं है केवल शब्दों का अंतर है। वचन का अर्थ है शब्द या पद और विन्यास-क्रम का अर्थ है रचना । राजशेखर ने काव्यपुरुष के रूपक का प्रसंग होने के कारण वाणी से सम्बन्ध रखने वाले शब्द प्रयुक्त किये हैंलेखन से सम्बद्ध शब्द नहीं। इसीलिए पद अथवा शब्द के स्थान पर वचन और रचना के स्थान पर विन्यास-क्रम का प्रयोग किया गया है। कुन्तक ने रीति का नाम फिर मार्ग रख दिया और रीति-विषयक विवेचन मे क्रान्ति उपस्थित करने का प्रयत्न किया । कुन्तक स्वतंत्र विचारवान् श्राचार्य थे-उन्होंने काव्य में कवि-स्वभाव को मुख्य मानते हुए उसी के १ असमासा, समासेन मध्यमेन च भूषिता । तथा दीर्घसमासेति त्रिधा सघटनोदिता ॥३, ५॥ २ गुणानाश्रित्य तिष्ठन्ती, माधुर्यादीन् व्यनक्ति सा । रसान्" "३, ६॥ (३६)

Loading...

Page Navigation
1 ... 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 ... 220