Book Title: Karmagrantha Part 4 Shadshitik
Author(s): Devendrasuri, Sukhlal Sanghavi
Publisher: Parshwanath Vidyapith

View full book text
Previous | Next

Page 210
________________ परिशिष्ट १५७ तथा दर्शन का होना और युगपत् दो उपयोगों का निषेध स्पष्ट बतलाया है। (ग) केवलज्ञान-केवलदर्शन के भिन्न-भिन्न आवरण और उपयोगों की बारह संख्या शास्त्र में (प्रज्ञापना, २९, पृ. ५२५ / १ आदि में ) जगह-जगह वर्णित है। (घ) केवलज्ञान और केवलदर्शन अनन्त कहे जाते हैं, वह लब्धि की अपेक्षा से है, उपयोग की अपेक्षा से नहीं | उपयोग की अपेक्षा से उनकी स्थिति एक समय ही है; क्योंकि उपयोग की अपेक्षा से अनन्तता शास्त्र में कहीं भी प्रतिपादित नहीं है। (ङ) उपयोगों का स्वभाव ही ऐसा है, जिससे कि वे क्रमशः प्रवृत्त होते हैं। इसलिये केवलज्ञान और केवलदर्शन को क्रमभावी और अलग-अलग मानना चाहिये। - २. (क) आवरण-क्षयरूप निमित्त और सामान्य विशेषात्मक विषय, समकालीन होने से केवलज्ञान और केवलदर्शन युगपत् होते हैं। (ख) छाद्म स्थिक- उपयोगों में कार्य करता है या परस्पर प्रतिबन्ध्य - प्रतिबन्धक भाव घट सकता है, क्षायिक उपयोगों में नहीं; क्योंकि बोध स्वभाव शाश्वत आत्मा, जब निरावरण हो, तब उसके दोनों क्षायिक उपयोग निरन्तर ही होने चाहिये (ग) केवलज्ञान- केवलदर्शन की सादि - अपर्यवसितता, जो शास्त्र में कही है, वह भी युगपत् पक्ष में ही घट सकती है; क्योंकि इस पक्ष में दोनों उपयोग युगपत् और निरन्तर होते रहते हैं। इसलिए द्रव्यार्थिकनय से उपयोग-द्वय के प्रवाह को अपर्यवसित (अनन्त) कहा जा सकता है। (घ) केवलज्ञान - केवलदर्शन के सम्बन्ध में सिद्धान्त में जहाँ-कहीं जो कुछ कहा गया है, वह सब दोनों के व्यक्ति भेद का साधक है, क्रमभावित्व का नहीं। इसलिये दोनों उपयोग को सहभावी मानना है। ३. (क) जैसे सामग्री मिलने पर एक ज्ञान - पर्याय में अनेक घटपटादि विषय भासित होते हैं, वैसे ही आवरण-क्षय, विषय आदि सामग्री मिलने पर एक ही केवल - उपयोग, पदार्थों के सामान्य- विशेष उभय स्वरूपक जान सकता है । (ख) जैसे केवलज्ञान के समय, मतिज्ञानावरणादि का अभाव होने पर भी मति आदि ज्ञान, केवलज्ञान से अलग नहीं माने जाते, वैसे ही केवलदर्शनावरण का क्षय होने पर भी केवलदर्शन को, केवलज्ञान से अलग मानना उचित नहीं है। (ग) विषय और क्षयोपशम की विभिन्नता के कारण, छाद्मस्थिक ज्ञान और दर्शन में परस्पर भेद माना जा सकता है, पर अनन्त - विषयकता और क्षायिकभाव समान होने से केवलज्ञान - केवलदर्शन में किसी तरह भेद नहीं माना जा सकता। (घ) यदि केवलदर्शन केवलज्ञान से अलग माना जाय तो वह सामान्यमात्र Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290