Book Title: Karmagrantha Part 4 Shadshitik
Author(s): Devendrasuri, Sukhlal Sanghavi
Publisher: Parshwanath Vidyapith

View full book text
Previous | Next

Page 224
________________ परिशिष्ट १७१ चतुर्विग्रहगति का निर्देश किसी मूल सूत्र में नहीं है। इससे जान पड़ता है कि ऐसी गति करनेवाले जीव ही बहुत कम है। उक्त सूत्रों के भाष्य में तो यह स्पष्ट लिखा है कि त्रि-विग्रह से अधिक विग्रहवाली गति संभव ही नहीं है। 'अविग्रहा एकविग्रहा द्विविग्रहा त्रिविग्रहा इत्येताश्चतुस्समयपराश्चतुर्विधा गतयो भवन्ति, परतो न सम्भवन्ति । ' भाष्य के इस कथन से तथा दिगम्बर- ग्रन्थों में अधिक त्रि-त्रिग्रहगति का ही निर्देश पाये जाने से और भगवती - टीका आदि में जहाँ-कहीं चतुविग्रहगति का मतान्तर है, वहाँ सब जगह उसकी अल्पता दिखायी जाने के कारण अधिक से अधिक तीन विग्रहवाली गति ही का पक्ष बहुमान्य समझना चाहिये । (२) वक्र गति के काल-परिमाण के सम्बन्ध में यह नियम है कि वक्रगति का समय विग्रह की अपेक्षा एक अधिक ही होता है। अर्थात् जिस गति में एक विग्रह हो, उसका काल-मान दो समयों का, इस प्रकार द्वि विग्रहगति का काल-मान, तीन समयों का और त्रि-विग्रहगति का काल-मान चार समयों का है। इस नियम में श्वेताम्बर - दिगम्बर का कोई मतत-भेद नहीं। हाँ, ऊपर चतुर्विग्रह गति के मतान्तर का जो उल्लेख किया है, उसके अनुसार उस गति का काल - मान पाँच समयों का बतलाया गया है। (३) विग्रहगति में अनाहार के काल-मान का विचार व्यवहार और निश्चय, दो दृष्टियों से किया हुआ पाया जाता है। व्यवहारवादियों का अभिप्राय यह है कि पूर्व - शरीर छोड़ने का समय, जो वक्र गति का प्रथम समय है, उसमें पूर्वशरीर - योग्य कुछ पुद्गल लाभाहार द्वारा ग्रहण किये जाते हैं। बृहत्संग्रहणी गा. ३२६ तथा उसकी टीका; लोक. सर्ग ३, श्लो. ११०७ से आगे। परन्तु निश्चयवादियों का अभिप्राय यह है कि पूर्व शरीर छूटने के समय में, अर्थात् वक्र - गति के प्रथम समय में न तो पूर्व- शरीर का ही सम्बन्ध है और न नया शरीर बना है; इसलिये उस समय किसी प्रकार के आहार का संभव नहीं । लोक. स. ३, श्लो. १११५ से आगे । व्यवहारवादी हो या निश्चयवादी, दोनों इस बात को बराबर मानते हैं कि वक्र गति का अन्तिम समय, जिसमें जीव नवीन स्थान में उत्पन्न होता है, उसमें अवश्य आहार ग्रहण होता है। व्यवहारनय के अनुसार अनाहारकत्व का काल - मान इस प्रकार समझना चाहिए। एक विग्रहवाली गति, जिसकी काल मर्यादा दो समय की है, उसके दोनों समय में जीव आहारक ही होता है, क्योंकि पहले समय में पूर्व शरीर- योग्य लोमाहार ग्रहण किया जाता है और दूसरे समय में नवीन शरीर योग्य आहार | Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290