Book Title: Jain Sahitya Ka Bruhad Itihas Part 5
Author(s): Bhujbal Shastri, Minakshi Sundaram Pillai
Publisher: Parshwanath Shodhpith Varanasi
View full book text
________________
गणित
१६५
आचार्य वीरसेन ने 'षटखण्डागम' ( कर्मप्राभृत) के पाँच खंडों की व्याख्या 'धवला' नाम से शक सं० ७३८ (वि० सं० ८७३ ) में की है। इस व्याख्या से प्रतीत होता है कि वीरसेनाचार्य अच्छे गणितज्ञ थे। इन्होंने 'कसायपाहुड' पर 'जयधवला' नामक टीका की रचना करना प्रारम्भ किया था परन्तु २०००० श्लोक-प्रमाण टीका लिखने के बाद उनका स्वर्गवास हो गया।
'सिद्ध-भू-पद्धति' पर भी इन्होंने टीका की रचना की जिससे यह ग्रन्थ समझना सरल हो गया। क्षेत्रगणित :
'क्षेत्रगणित' के कर्ता नेमिचन्द्र हैं, ऐसा उल्लेख 'जिनरत्नकोश' पृ० ९८ में है।
इष्टाङ्कपश्चविंशतिका :
लोकागच्छीय मुनि तेजसिंह ने 'इष्टाङ्कपञ्चविंशतिका' ग्रन्थ रचा है। इसमें कुल २६ पद्य हैं। यह ग्रन्थ गणितविषयक है।' गणितसूत्र:
'गणितसूत्र' के कर्ता का नाम अज्ञात है, परंतु इतना निश्चित है कि इस ग्रन्थ की रचना किसी दिगंबर जैनाचार्य ने की है। गणितसार-टीका:
श्रीधरकृत 'गणितसार' ग्रन्थ पर उपकेशगच्छीय सिद्धसूरि ने टीका रची है। इसका उल्लेख श्री अगरचंदजी नाहटा ने अपने 'जैनेतर ग्रन्थों पर जैन विद्वानों की टीकाएँ' शीर्षक लेख में किया है। गणिततिलक-वृत्ति
श्रीपतिकृत 'गणिततिलक' पर आचार्य विबुधचंद्र के शिष्य सिंहतिलकसूरि ने
१. इसकी ३ पत्रों की प्रति अहमदाबाद के ला० द. भारतीय संस्कृति विद्या
मंदिर के संग्रह में है। २. इसकी हस्तलिखित प्रति भारा के जैन सिद्धांत भवन में है।
Jain Education International
For Private & Personal Use Only
www.jainelibrary.org