Book Title: Jain Dharm Vaidik Dharm Ki Sanskrutik Ekta Ek Sinhavlokan
Author(s): Subhadramuni
Publisher: University Publication

View full book text
Previous | Next

Page 466
________________ -निरन्तर धर्मश्रवण की इच्छा (सुश्रूषा) बोध रूपी जल के स्रोत की सिरा/भूमिवर्ती जलनालिका के समान है। इसके अभाव में सारा पूर्व-ज्ञान उस कुएं की तरह व्यर्थ है, जो जलनालिका-रहित भूमि में बना हुआ है। (4) अन्ये त्वेवमजानन्तः श्रुत्वाऽन्येभ्य उपासते। तेऽपि चातितरन्त्येव, मृत्युं श्रुति-परायणाः॥ (गीता-13/25) ___ -जो नहीं जानते हैं, वे जानने वालों से सुनकर तत्त्व का विचार करते हैं । जो सुनने (धर्मश्रवण) में तत्पर रहते हैं, वे मृत्यु को तर जाते हैं। (5) श्रूयतां धर्मसर्वस्वं श्रुत्वा चैवावधार्यताम्। (पंचतंत्र-3/104) -धर्म के सार को सुनें और सुनकर उसे निश्चित करें। (6) श्रोतव्यं खलु वृद्धानामिति शास्त्रनिदर्शनम्। (महाभारत,5/168/26) - वृद्ध (ज्ञानी) व्यक्तियों को सुनना चाहिए, -ऐसा शास्त्र का निर्देश है। 000 आत्म-कल्याण के भवन में प्रविष्ट होने के लिए प्रथम द्वार धर्म-श्रवण का हैइस मान्यता को वैदिक व जैन- दोनों धर्मों ने समान रूप से स्वीकारा है।

Loading...

Page Navigation
1 ... 464 465 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506 507 508 509 510