Book Title: Jain Dharm Ki Kahaniya Part 06
Author(s): Haribhai Songadh, Rameshchandra Jain
Publisher: Akhil Bharatiya Jain Yuva Federation

View full book text
Previous | Next

Page 27
________________ जैनधर्म की कहानियाँ भाग-६/२५ गहन अध्ययन करना पड़ेगा, उसके बाद ही हम उनकी भूल खोज कर उसका खंडन कर सकेंगे। निकलंक : परन्तु भाई! ये एकांतमत वाले लोग हम जैनों को कुछ अध्ययन आदि नहीं कराते हैं। अकलंक : इसका भी उपाय मैंने सोच लिया है। सुनो! (कान में कुछ कहता है।) निकलंक : वाह, बहुत ही सुन्दर उपाय है, धन्य है भैया आपकी बुद्धि को। अकलंक : अब अपने कार्य की सिद्धि के लिए हमें जल्दी ही यहाँ से प्रस्थान करना चाहिए। निकलंक : हाँ, परन्तु जाने से पहले हमें यह बात पिताजी को बता देनी चाहिए, अन्यथा वे हमें ढूंढने लगेंगे। अकलंक : तुम्हारी बात ठीक है। चलो, हम पिताजी की आज्ञा लेने चलते हैं। (पिताजी प्रवेश करते हैं।)। निकलंक : लो, पिताजी स्वयं आ पहुँचे। (दोनों भाई हाथ जोड़कर प्रणाम करते हैं।) अकलंक : पिताजी जैनशासन की सेवा के लिए हम देशान्तर जा रहे हैं। आप हमारी कुछ भी चिंता नहीं करना। हम अपने सर्वस्वबुद्धि, शक्ति, ज्ञान, वैराग्य, तन, मन, धन, वचनादि से जैन-शासन की सेवा करेंगे और जैनधर्म के झंडे को विश्व के गगन में फहरायेंगे। जिनेन्द्र भगवान हमारे जीवन में साथीदार हैं। पिताजी : धन्य है पुत्रो! तुम्हारी भावना को। जाओ, खुशी से जाओ। तुम अपनी योजना में सफल होओ और जैनधर्म का जय

Loading...

Page Navigation
1 ... 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84