Book Title: Jain Darshan me Tanav aur Tanavmukti
Author(s): Trupti Jain
Publisher: Prachya Vidyapith Shajapur

View full book text
Previous | Next

Page 287
________________ जैनधर्म दर्शन में तनाव और तनावमुक्ति 285 3. राजनीतिक-क्षेत्र में अनेकांतवाद के सिद्धांत का उपयोग - वर्तमान में विश्व में अशांति का एक मुख्य कारण राजनीति भी है। हरेक समूह अपनी सत्ता चाहता है। अपनी-अपनी राजनीतिकविचारधारा को उचित मानकर राजनीतिज्ञों में संघर्ष बढ़ रहा है। पूंजीवाद, समाजवाद, साम्यवाद, फासीवाद आदि अनेक राजनीतिक विचारधाराएँ तथा राजतन्त्र, कुलतन्त्र आदि अनेकानेक शासन प्रणालियाँ वर्तमान में प्रचलित हैं और एक-दूसरे को समाप्त करने में प्रयत्नशील हैं। आवश्यकता है, अनेकांत के सिद्धांत को प्रयोग में लाने की। यह सिद्धांत एक पक्ष को यह विचार देगा कि विरोधी पक्ष भी सही हो सकता है, इसलिए उसने जो दोष बताए हैं, उनका हमें निराकरण करना चाहिए। जब तक सबल विरोधी न हो, हमें अपने दोषों का ज्ञान ही नहीं होता है। राजनीतिक क्षेत्र में अगर अनेकांत के सिद्धांत का प्रयोग किया जाए, तो सरकार चाहे बहुमत दल की हो, फिर भी अल्पमत वालों की बातों को सुनकर दोनों में सामंजस्य बैठाया जा सकता है। 4. प्रबन्धशास्त्र और अनेकांतवाद - .. प्रत्येक क्षेत्र में, चाहे वह किसी संस्था का हो या व्यवसाय का, समाज का हो या राज्य का, प्रबन्धशास्त्र का महत्त्व सबसे अधिक है। प्रबन्धन को कई रूपों में परिभाषित किया गया है। प्रबन्धन लोगों से कार्य करवाने की एक प्रक्रिया है, तो दूसरी ओर, प्रबन्धन को एक कला भी कहा गया है। किस व्यक्ति से किस प्रकार कार्य लिया जाए, ताकि उसकी सम्पूर्ण योग्यता का लाभ उठाया जा सके- यह प्रबन्धन है। प्रबन्धक को प्रत्येक कर्मचारी के भिन्न-भिन्न गुणों की परख कर उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप कार्य सौंपना चाहिए। प्रबन्धक को अनेकान्तिक-दृष्टि से ही व्यक्ति के व्यक्तित्व और उसके प्रेरक-तत्त्वों को समझना होगा। एक व्यक्ति के लिए मृदु आत्मीय व्यवहार एक अच्छा प्रेरक हो सकता है, तो दूसरे के लिए कठोर अनुशासन की आवश्यकता हो सकती है। एक व्यक्ति के लिए आर्थिक-उपलब्धियाँ ही प्रेरक का कार्य करती है, तो दूसरे के लिए पद और प्रतिष्ठा ही प्रेरक-तत्त्व हो सकते हैं। प्रबन्धक व्यक्ति की इस बहुआयामिता को समझ लें, तो कोई भी संगठन या संस्था अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगी साथ ही, संस्था में शांतिपूर्ण वातावरण बना रह सकेगा और किसी भी उद्योग में हड़ताल जैसी तनावपूर्ण स्थिति निर्मित नहीं होगी। 5. समाजशास्त्र और अनेकांतवाद - Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 285 286 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296 297 298 299 300 301 302 303 304 305 306 307 308 309 310 311 312 313 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344