Book Title: Gau Vansh par Adharit Swadeshi Krushi
Author(s): Rajiv Dikshit
Publisher: Swadeshi Prakashan

View full book text
Previous | Next

Page 63
________________ केंचुआ मरे पहले। केंचुआ मार दिया अपने खेत के, जीवाणु मार दिये अपने खेत के,जीव-जंतु मार दिये अपने खेत के, और अब खेत पूरी तरह से बेकार हो गया, बेकस हो गया। तो उस खेत को वापस जिन्दा कराने के लिए कहते हैं कि अब वो कीटाणु-जीवाणु पनपे और वहाँ पर केंचुअपनपे। इसके लिए नये तरह की पद्धति पूरे देश में चलाई जा रही है। तो पहले किया ही क्यूँ था? यह सब बर्बादी लाई क्यूँ थी इस देश में? इसलिए मैंने आपसे कहा कि अब हर किसान को चतुराई के साथ, इस बुद्धिमानी के साथ, बुद्धिशीलता के साथ, इस रासायनिक खाद का बहिष्कार करना पड़ेगा, रासायनिक कीटनाशकों का बहिष्कार करना पड़ेगा,और आपको चुनना पड़ेगा कि यह खेती रहे या खेत बर्बाद हो। नहीं तो आने वाली पीढ़ी को कुछ नहीं बचेगा। आप चले जायेगें तो वो पीढ़ी क्या करने वाली है? यह खेत तो ईश्वर ने दिया है आपको, खेत तो आपने नहीं बनाया, खेत कोई बना भी नहीं सकता, ईश्वर की दी गई जमीन है, ईश्वर ने यह जमीन दी है आपको; ताकि आप इसे अगली पीढ़ी को देकर जाये। और वो जमीन को अगर आप बर्बाद कर केचले जायेगें तो आने वाली पीढ़ी को क्या मिलेगा? इसलिए गंभीरता से आपको यह सब बातें सोचनी पड़ेंगी। तो आप पूँछेगें कि इसका विकल्प क्या? रासायनिक खाद का हम अगर बहिष्कार करें; तो इसके विकल्प में आप सोचिए जरा तीन सौ साल पहले इस देश के किसान क्या करते थे? गाय के खाद का इस्तेमाल करते थे,गोबर का इस्तेमाल करते थे, उस समय तो कोई रासायनिक खाद नहीं था,और जिस समय रासायनिक खाद नहीं था उस समय इस देश की खेती का उत्पादन ब्रिटेन की कुल खेती के उत्पादन का तीन गुणा ज्यादा होता था। जिस समय कोई रासायनिक कीटनाशक नहीं था इस देश में, उस समय इस देश की खेती दुनिया में सबसे उन्नत खेती मानी जाती थी और आज भी वो हो सकती है। उसका ज्ञान तो हमारे पास है ही, ज्ञान तो लुप्त नहीं हुआ है, उस ज्ञान का आप प्रयोग करना शुरु करिए। तो क्या करें? गोबर के खाद का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना शुरु करिए आप। तो उसके लिए छोटासा एक काम करिए कि आप ज्यादा से ज्यादा पशुओं का पालन करिए, गाय पालिये, गाय के साथ-साथ बकरियां पालिए। ____ मैं तो किसानों को एक ही परामर्श देता हूँ कि अगर किसानों ने मारुति कार खरीद रखी है। तो कार बेचें और चार गाय खरीदें, अगर ट्रैक्टर खरीद रखा है तो ट्रैक्टर बेचिए और 10 गाय खरीदें, क्यूँ खरीद ले? क्योंकि एक दिन कार, यह ट्रैक्टर सब बंद होने वाले है। आप पूँछेगें कैसे? पेट्रोल खत्म हो जायेगा दुनिया में, ___ स्वदेशी कृषि ६२ ........... ........

Loading...

Page Navigation
1 ... 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110