Book Title: Apbhramsa Kathakavya evam Hindi Premakhyanak
Author(s): Premchand Jain
Publisher: Sohanlal Jain Dharm Pracharak Samiti

View full book text
Previous | Next

Page 320
________________ ३०६ : अपभ्रंश कथाकाव्य एवं हिन्दी प्रेमाख्यानक 'खणखण खणन्त तिक्खग्ग खग्गु । हिलि-हिलि- हिलन्त हय चञ्चलगु ॥ गुल-गुल- गुलन्त गयवर विसालु । हणु-हणु भणन्त णरवर वमालु ॥ — पउमचरिउ, ६३.३ अब तक युद्ध की विभीषिका का वर्णन देखा । अब युद्ध के बाद युद्ध - स्थल की वीभत्सता का भी दृश्य देखिए - सियारिनें चिल्लाती, फेंकरती, और शोर मचाती हैं, अनेक भूतनियां भूख से डकारें लेती हैं । लाशों को चीरता - फाड़ता वैतालों का झुंड शोर करता, कबन्धों को उलटतत पलटता और ठेल देता ।'' रक्त रंगे सिर को सियारो धड़ से अलग करके फोड़-फोड़ करके खाने लगती है । रुधिर की नदी के किनारे भूतगण 'झिझरी' का खेल खेलते हैं, आदि । सिआ सार फेक्कार रोलं करतो । बहुखा बहू डाकिनी उक्करन्तो । बहुप्फाल वेआल रोलं करन्तो । उलट्टो पलट्टो कबन्धो पलन्तो । ... रकत क रांगल माथ उपरि फेरवी फोरि षा । '' रुहिर तरंगिण तीर भूत गण जरहरि खेल्लई । २०१-२१२. जायसीकृत पदमावत में युद्धोपरान्त युद्ध-स्थल की वीभत्सता का वर्णन इस प्रकार किया है : कंध कबंध पूरि भुइं परे । रुहिर सलिल होइ सायर भरे ॥ अनंद बियाह कह मंसुखाए । अब भख जरम जरम कहं पाए ॥ चौसठ जोगिन खप्पर पूरा । बिग जंमुकन्ह घर बार्जाह तूरा ॥ गीध चील्ह सब मांडौ छावहं । काग कलोल करहिं और गावहिं ॥ आजु साह हठि अनी बियाही | पाई भुगुति जैस जियं चाही ॥ जेन्ह जस मांसू मखा परावा । तस तेन्ह कर लै औरन्ह खावा ॥ - पदमावत, पृ० ५५२. इसी प्रकार रसरतन ( युद्ध खंड, ६८-६९ ) एवं चन्दायन ( १४३, पृ० १५९ ) में युद्धस्थल पर वीभत्सता के दृश्य देखे जा सकते हैं. । १. डा० शिवप्रसाद सिंह, कीर्तिलता और अवहट्ट भाषा, पृ० ३३-३८. "

Loading...

Page Navigation
1 ... 318 319 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382