Book Title: Apbhramsa Kathakavya evam Hindi Premakhyanak
Author(s): Premchand Jain
Publisher: Sohanlal Jain Dharm Pracharak Samiti

View full book text
Previous | Next

Page 340
________________ ३२६ : अपभ्रंश कथाकाव्य एवं हिन्दी प्रेमाख्यानक जेठ जरै जग बहै लुवारा। उठे बवंडर धिकै पहारा ॥ बिरह गाजि हनिवंत होइ जागा । लंका डाह कर तन लागा ॥ चारिहँ पवन अकोरै आगी। लंका डाहि पलंका लागी॥ दहि भइ स्याम नदी कालिंदी। बिरह कि आगि कठिन असि मंदी॥ परबत समुंद मेघ ससि दिनअर सहि न सकहिं यह आगि। ... मुहमद सती सराहिए जरै जो अस पिय लागि ॥ ३५५ ॥ .. -पदमावत, पृ० ३५४. पृथ्वीराजरासो में पृथ्वीराज भिन्न-भिन्न ऋतुओं में काम से प्रताड़ित होता है। चन्द ने ऐसे अवसरों पर ऋतुओं का अद्वितीय वर्णन किया है: मोर सोर चहुँ ओर घटा आसाढ़ बंधि नभ । वच दादुर झिगुरन रटत चातिग रंजत सुभ ॥ नील बरन वसुमतिय पहिर आभ्रंन अलंकिय । चंद वधू सिव्यंद धरे वसुमत्तिसु रज्जिय ॥ . बरषत बूंद धन मेघसर तब सुभोग जद्दव कंअरि। नन हंस धीर धीरज सुतन इष फुहे मन मत्थ करि ॥२५-६५॥ घन घटा बंधि तम मेघ छाय। दामिनिय दमकि जामिनिय जाय ॥ बोलंत मोर गिरवर सुहाय। चातिग्ग रटत चिहुँ ओर छाय ॥ कवि अहहमाण एक नायिका के माध्यम से वर्षा ऋतु का चित्रण करते हुए लिखते हैं कि कोई विरह-कातरा प्रिया किसी पथिक से अपने प्रिय को संदेशा भेजती है। वह मेघों का समय है। दसों दिशाओं में बादल छाये हुए हैं, रह-रह के घहरा उठते हैं, आकाश में विद्युल्लता चमक रही है, कड़क रही है, दादुरों की ध्वनि चारों ओर व्याप्त हो रही है-धारासार वर्षा एक क्षण के लिए भी नहीं रुकती। हाय पथिक, पहाड़ की चोटियों पर से उसने ( प्रिय ने ) कैसे सहा होगा? झंपवि तम वद्दलिण दसह दिसि छायउ अंबरु, उन्नवियउ घुरहुरइ घोरु घणु किसणडंबरु ।

Loading...

Page Navigation
1 ... 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382