Book Title: Agam 30 Mool 03 Uttaradhyayana Sutra Stahanakvasi
Author(s): Madhukarmuni
Publisher: Agam Prakashan Samiti

View full book text
Previous | Next

Page 800
________________ परिशिष्ट 1: उत्तराध्ययन को कतिपय सूक्तियां] [689 कडं कडे ति भासेज्जा, अकडं नो कडे ति य / / 1 / 11 / / बिना किसी छिपाव या दुराव के किये कर्म को किया हुआ कहिए तथा नहीं किये को न किया हुअा कहिए। मा गलियस्सेव कसं, वयणमिच्छे पुणो पुणो // 1 / 12 / / बार-बार चाबुक की मार खाने वाले गलिताश्व की तरह कर्त्तव्य-पालन के लिए बार-बार गुरुओं के निर्देश की अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए। अप्पा चेव दमेयव्यो, अप्पा हु खलु दुद्दमो। अप्पा दंतो सुही होइ, अस्सि लोए परस्थ य / / 1 / 15 / / अपने आप पर नियन्त्रण रखना कठिन है। फिर भी अपने आप पर नियन्त्रण रखना चाहिए। अपने पर नियन्त्रण रखने वाला ही इस लोक तथा परलोक में सुखी होता है / वरं मे अप्पा दंतो, संजमेण तवेण य / माहं परेहि दम्मतो, बंधणेहि वहेहि य // 1 / 16 / / दूसरे वध और वन्धन आदि से दमन करें, इससे तो अच्छा है कि मैं स्वयं ही संयम और तप के द्वारा अपना दमन कर ल / हियं तं मण्णई पण्णो, वेसं होइ असाहुणो // 1 / 18 / / प्रज्ञावान् शिष्य गुरुजनों की जिन शिक्षानों को हितकर मानता है, दुर्बुद्धि शिष्य को वे ही शिक्षाएँ बुरी लगती हैं। काले कालं समायरे // 1 / 31 / / समयोचित कर्त्तव्य समय पर ही करना चाहिए। रमए पंडिए सासं, हयं भदं व वाहए // 1 // 37 // विनीत बुद्धिमान् शिष्यों को शिक्षा देता हुश्रा ज्ञानी गुरु उसी प्रकार प्रसन्न होता है जिस प्रकार भद्र अश्व (अच्छे घोड़े) पर सवारी करता हुआ घुड़सवार / अप्पाणं पि न कोवए // 1 // 40 // अपने आप पर भी कभी क्रोध न करे / नसिया तोत्तगवेसए // 1140 / / दूसरों के छलछिद्र नहीं देखना चाहिए / नच्चा नमइ मेहावी // 1 / 4 / / बुद्धिमान् ज्ञान प्राप्त करके नम्र हो जाता है / माइन्ने असणपाणस्स // 2 / 3 / / खाने-पीने की मात्रा-मर्यादा का ज्ञान होना चाहिए / Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 798 799 800 801 802 803 804 805 806 807 808 809 810 811 812 813 814 815 816 817 818 819 820 821 822 823 824 825 826 827 828 829 830 831 832 833 834 835 836 837 838 839 840 841 842 843 844