Book Title: Kundakunda Bharti
Author(s): Kundkundacharya, Pannalal Sahityacharya
Publisher: Jinwani Jirnoddharak Sanstha Faltan

View full book text
Previous | Next

Page 400
________________ भारत हे मुनि! तू पाँच परमेष्ठियोंका ध्यान कर, जो कि मंगलरूप है, चार शरणरूप हैं, लोकोत्तम हैं, मनुष्य देव और विद्याधरोंके द्वारा पूजित हैं, आराधनाओंके स्वामी है और वीर हैं ।।१२४ ।। णाणमयविमलसीयलसलिलं पाऊण भविय भावेण। वाहिजरमरणवेयणडाहविमुक्का सिवा होति ।।१२५ ।। जो भव्य जीव अपने उत्तम भावसे ज्ञानमय निर्मल शीतल जलको पीकर व्याधि, बुढ़ापा, मरण, वेदना और दाहसे विमुक्त होते हुए सिद्ध होते हैं।।१२५ ।। जह बीयम्मि य दड्डे, ण वि रोहइ अंकुरो य महिवीढे। तह कम्मबीयदड्डे, भवंकुरो भावसवणाणं ।।१२६।। जिस प्रकार बीज जल जानेपर पृथिवीपृष्ठपर अंकुर नहीं उगता है उसी प्रकार कर्मरूपी बीजके जल जानेपर भावलिंगी मुनियोंके संसाररूपी अंकुर नहीं उगता है।। १२६ ।। भावसवणो वि पावइ, सुक्खाइं दुहाई दव्वसवणो य। इय णाउं गुणदोसे, भावेण य संजुदो होह ।।१२७ ।। भावश्रमण -- भावलिंगी मुनि सुख पाता है और द्रव्यश्रमण -- द्रव्यलिंगी मुनि दुःख पाता है। इस प्रकार गुण और दोषोंको जानकर हे मुनि! तू भावसहित संयमी बन।।१२७ ।। तित्थयरगणहराइं, अब्भुदयपरंपराइं सोक्खाई। पावंति भावसहिआ, संखेवि जिणेहिं वज्जरियं ।।१२८ ।। भावसहित मुनि, अभ्युदयकी परंपरासे युक्त तीर्थंकर, गणधर आदिके सुख पाते हैं ऐसा संक्षेपसे जिनेंद्रदेवने कहा है।।१२८ ।। ते धण्णा ताण णमो, सणवरणाणचरणसुद्धाणं। भावसहियाण णिच्चं, तिविहेण पणटुमायाणं ।।१२९ ।। वे मुनि धन्य हैं और उन मुनियोंको मेरा मन वचन कायसे निरंतर नमस्कार हो जो कि सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चारित्रसे शुद्ध हैं, भावसहित हैं तथा जिनकी माया नष्ट हो गयी है।।१२९ ।। इड्मितुलं विउब्विय, किंणरकिंपुरिसअमरखयरेहि। तेहिं वि ण जाइ मोहं, जिणभावणभाविओ धीरो।।१३०।। जिनभावनासे सहित धीर वीर मुनि किंनर, किंपुरुष, कल्पवासी देव और विद्याधरोंके द्वारा विक्रियासे दिखायी हुई अतुल्य ऋद्धिको देखकर उनके द्वारा भी मोहको प्राप्त नहीं होता।।१३० ।। किं पुण गच्छइ मोहं, णरसुरसुक्खाण अप्पसाराणं। जाणंतो पस्संतो, चिंतंतो मोक्ख मुणिधवलो।।१३१।।

Loading...

Page Navigation
1 ... 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410 411 412 413 414 415 416 417 418 419 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506