Book Title: Jain Siddhant Prashnottara Mala Part 01
Author(s): Devendra Jain
Publisher: Kundkund Kahan Parmarthik Trust

View full book text
Previous | Next

Page 334
________________ 334 प्रकरण आठवाँ ___7. तत्रैकवस्तुविषयः सद्भूतव्यवहारः, भिन्नवस्तुविषयोऽसद्भूत व्यवहारः। तत्र सद्भूतव्यवहारो द्विविधः उपचरितानुपचरितभेदात्। अर्थात् एक वस्तु को (वृक्ष और डाली की भाँति भेदरूप) विषय करे, वह सद्भूतव्यवहारनय है। भिन्न-भिन्न वस्तुओं को (अभेदरूप-एकरूप) ग्रहण करे, वह असद्भूतव्यवहारनय है। उसमें सद्भूतव्यवहारनय के दो भेद हैं - (1) उपचरित और (2) अनुपचरित। 8. तत्रसोपाधिगुणगुणिनोर्भेदविषयः उपचरितसद्भूतोव्यवहारो, यथा जीवस्य मतिज्ञानादयो गुणाः। अर्थात् जो नय उपाधिसहित गुण-गुणी के भेद को विषय करे, वह उपचरित-सद्भूतव्यवहानय है; जैसे कि जीव के मतिज्ञानादि गुण कहना। 9. निरुपाधिगुणगुणिनोर्भेदविषयोऽनुपचरितसद्भूतव्यवहारो यथा जीवस्य केवलज्ञानादयो गुणः। ___ अर्थात् जो नय उपाधिरहित गुण-गुणी के भेद को विषय करे, उसे अनुपचरित-सद्भूतव्यवहारनय कहते हैं; जैसे कि जीव के केवलज्ञानादि गुण; (परमाणु के स्पर्शादि गुण) 10. असद्भूतव्यवहारो, द्विविधः उपचरितानुपचरितभेदात्। अर्थात् असद्भूत व्यवहारनय के दो भेद हैं - (1) उपचरित -असद्भूतव्यवहारनय, (2) अनुपचरित-असद्भूतव्यवहारनय।

Loading...

Page Navigation
1 ... 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410 411 412 413 414 415 416 417 418 419