Book Title: Chovis Bhagwan Ki Pujaye Evam Anya Pujaye
Author(s): ZZZ Unknown
Publisher: ZZZ Unknown

View full book text
Previous | Next

Page 763
________________ जयमाला दोहा उनतिस अंग की आरती, सुनो भविक चित लाय । मन वच तन सरधा करो, उत्तम नर-भव पाय ॥ चौपाई जैनधर्म में शंक न आनै, सो निःशंकित गुण चित ठानै । जप तप कर फल वांछै नाहीं, नि:कांक्षित गुण हो जिस माहीं ॥१॥ पर को देख गिलानि न आनै, सो तीजा सम्यक् गुण ठानै । आन देव को रंच न मानै, सो निर्मूढता गुण पहिचानै ॥२॥ पर को औगुण देख जु ढाकै, सो उपगूहन श्रीजिन भाखै । जैनधर्म तैं डिगता देखै, थापै बहुरि स्थिति कर लेखै ॥ ३ ॥ जिन-धरमी सौं प्रीति निवहिये, गउ-बच्छावत वच्छल कहिये । ज्यों त्यों करि उद्योत बढ़ावै, सो प्रभावना अंग कहावै ॥४ ॥ अष्ट अंग यह पाले जोई, सम्यग्दृष्टी कहिये सोई। अब गुण आठ ज्ञान के कहिये, भाखे श्रीजिन मन में गहिये ॥५ ॥ व्यंजन अक्षर सहित पढ़ीजै, व्यंजन- व्यंजित अंग कहीजै । अर्थ सहित शुध शब्द उचारै, दूजा अर्थ समग्रह धारै ॥६ ॥ दु तीजा अंग लखीजै, अक्षर - अर्थ सहित जु पढीजै । चौथा कालाध्ययन विचारै, काल समय लखि सुमरण धारै ॥७ ॥ पंचम अंग उपधान बतावै, पाठ सहित तब बहु फल पावै । षष्ठम विनय सुलब्धि सुनीजै, वाणी बहुत विनय सु पढ़ीजै ॥८ ॥ जापै पढ़े न लोपै जाई, अंग सप्तम गुरुवाद कहाई । गुर की बहुत विनय करीजै, सो अष्टम अंग धर सुख लीजै ॥९ ॥ यह आठों अंग-ज्ञान बढ़ावै, ज्ञाता मन वच तन कर ध्यावै । अब आगे चारित्र सुनीजै, तेरह - विध धर शिव-सुख लीजै ॥१० ॥ छहों काय की रक्षा कर है, सोई अहिंसा व्रत चित धर है । 763

Loading...

Page Navigation
1 ... 761 762 763 764 765 766 767 768 769 770 771 772 773 774 775 776 777 778 779 780 781 782 783 784 785 786 787 788 789 790 791 792 793 794 795 796 797 798