Book Title: Chovis Bhagwan Ki Pujaye Evam Anya Pujaye
Author(s): ZZZ Unknown
Publisher: ZZZ Unknown

View full book text
Previous | Next

Page 778
________________ सिर के केश बढ़े जिस माँही नभचर-पक्षी बसे अपार। धन्य-धन्य इस अचल-ध्यान को महिमा सुर गावें उर-धार।। कर्म नासि शिव जाय बसे प्रभु ऋषभेश्वर से पहले जान। अष्ट-गुणांकित सिद्ध-शिरोमणि जगदीश्वर-पद लह्यो पुमान।। वीरव्रती वीराग्रगण्य प्रभु बाहुबली जगधन्य महान्। वीरवृत्ति के काज जिनेश्वर नमौं सदा जिन-बिंब प्रमान।। (दोहा) श्रवनबेलगुल इन्द्रगिरि जिनवर-बिंब प्रधान। सत्तावन-फुट उतंग तनो खड्गासन अमलान।। अतिशयवंत अनंत-बल धारक बिंब अनूप। अर्घ्य चढ़ाय नमौं सदा जय जय जिनवर-भूप।। ॐ ह्रीं वर्तमानावसर्पिणीसमयेमुक्तिस्थान-प्राप्ताय कर्मारि विजयी - वीराधिवीर वीराग्रणी श्रीबाहुबली स्वामिने अनर्घ्यपदप्राप्तये जयमाला-पूर्णायँ निर्वपामीति स्वाहा। ॥ इत्याशीर्वादः पुष्पांजलि क्षिपामि ॥ 778

Loading...

Page Navigation
1 ... 776 777 778 779 780 781 782 783 784 785 786 787 788 789 790 791 792 793 794 795 796 797 798