Book Title: Chovis Bhagwan Ki Pujaye Evam Anya Pujaye
Author(s): ZZZ Unknown
Publisher: ZZZ Unknown

View full book text
Previous | Next

Page 768
________________ (पद्धरि छन्द) जय श्रीमनु मुनिराज महन्त, त्रस-थावर की रक्षा करन्त । जय मिथ्या-तम-नाशक पतंग, करुणा रस-पूरित अंग-अंग ॥ जय श्रीस्वरमनु कलंकरूप, पद-सेव करत नित अमर-भूप । जय पञ्च अक्ष जीते महान, तप तपत देह कंचन-समान । जय "निचय" सप्त तत्वार्थ भास, तप-रमातनों तनमें प्रकाश । जय विषय-रोध सम्बोध भान, परणति के नाशन अचल ध्यान ॥ जय जयहिं सर्वसुन्दर दयाल, लखि इन्द्रजालवत जगत-जाल । जय तृष्णाहारी रमण राम, निज परिणति में पायो विराम ॥ जय आनन्दघन कल्याणरूप, कल्याण करत सबकौ अनूप । जय मद-नाशन जयवानदेव, निरमद विरचित सब करत सेव ॥ जय जयहिं विनयलालस अमान, सब शत्रु मित्र जानत समान । जय कृशित-काय तप के प्रभाव, छवि छठा उड़ति आनन्द दाय । जय मित्र सकल जग के सुमित्र, अनगिनत अधम कीने पवित्र । जय चन्द्र-वदन राजीव नैन, कबहूँ विकथा बोलत न बैन । जय सातों मुनिवर एक संग, नित गगन-गमन करते अभंग। जय आये मथुरापुर मझार, तहँ मरी रोग को अति प्रचार ॥ जय जय तिन चरणनि के प्रसाद, सब मरी देवकृत भई बाद । जय लोक करे निर्भय समस्त, हम नमत सदा नित जोड़ हस्त ॥ जय ग्रीष्म-ऋतु पर्वत मझार, नित करत अतापन योगसार । जय तृषा-परीषह करत जेर, कहूँ रंच चलत नहिं मन सुमेर । जय मूल अठाइस गुणनधार, तप उग्र तपत आनन्दकार । जय वर्षा-ऋतु में वृक्ष तीर, तहं अति शीतल झेलत समीर ॥ जय शीत-काल चौपट मझार, कै नदी सरोवर तट विचार । जय निवसत ध्यानारूढ़ होय, रंचक नहिं भटकत रोय कोय ॥ जय मृतकासन वज्रासनीय, गौदूहन इत्यादिक गनीय । 768

Loading...

Page Navigation
1 ... 766 767 768 769 770 771 772 773 774 775 776 777 778 779 780 781 782 783 784 785 786 787 788 789 790 791 792 793 794 795 796 797 798