Book Title: Ahimsa Digdarshan
Author(s): Vijaydharmsuri
Publisher: Yashovijay Jain Granthmala

View full book text
Previous | Next

Page 106
________________ ( ९८ ) " मातरीव परं यान्ति विषमाणि मृदूनि च । विश्वासहि भूतानि सर्वाणि शमशालिनि" ॥ ६२ ॥ यो० वा० पृष्ठ ६ अर्थात् - मोक्षद्वार में शम, सदविचार, सन्तोष, और साधुसमागमरूप चार द्वारपाल हैं, इन चारों द्वारपालों के विचार करने में पहिले ही शम का बिचार किया है । उसमें पूर्वोक्त ६२ वें श्लोक में लिखा है कि शमशाली पुरुष से संपूर्ण क्रूरजन्तु और शान्तजीव विश्वास पाते हैं । अर्थात् जीवों को उनसे बिलकुल भय नहीं 1 1 होता है, क्योंकि वे तो दयाप्रधान पुरुष हैं । जीवहिंसा करनेवाले जीवों की दुर्दशा कैसी होती है, देखिये "" यथा श्रूयते प्राणिघातेन रौद्रध्यानपरायणौ । सुभूमो ब्रह्मदत्तश्च सप्तमं नरकं गतौ " ॥ २७ ॥ पृष्ठ २०२, योगशास्त्र द्वितीय प्रकाश. भावार्थ-सुना जाता है कि प्राणियों का घात करके रौद्रध्यान में तत्पर सुभूम और ब्रह्मदत्त दोनों सातवीं नरक में गये । इसी कारण से जो लोग लङ्गडे लूले होते हैं, सो तो अच्छा ही हैं, लेकिन संपूर्ण अङ्गवाला होकर भी जो हिंसा करता है वह ठीक नहीं है 1 यथा कुणिर्वरं वरं पङ्गरशरीरी वरं पुमान् । अपि संपूर्णसर्वाङ्गो न तु हिंसापरायणः" ॥ २८ ॥ पृष्ठ २६० यो० शा० द्वि० प्र०

Loading...

Page Navigation
1 ... 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144