Book Title: Samyag Darshan Part 01
Author(s): Kundkund Kahan Parmarthik Trust Mumbai
Publisher: Kundkund Kahan Parmarthik Trust Mumbai

View full book text
Previous | Next

Page 306
________________ www.vitragvani.com 290] [ सम्यग्दर्शन : भाग-1 पुद्गल - निर्मित यह शरीर कुछ भी नहीं जानता । यदि शरीर का कोई अङ्ग कट जाए, तथापि जीव का ज्ञान नहीं कट जाता; जीव तो सम्पूर्ण बना रहता है, क्योंकि जीव और शरीर सदा भिन्न हैं, दोनों का स्वरूप भिन्न है और दोनों का पृथक् कार्य है । यह जीव और पुद्गल तो स्पष्ट हैं। जीव और शरीर कहाँ रहते हैं ? वे अमुक स्थान पर दो, चार या छह फुट के स्थान में रहते हैं; इस प्रकार स्थान अथवा जगह के कहने पर 'आकाशद्रव्य' सिद्ध हो जाता है I यह ध्यान रखना चाहिए कि जहाँ यह कहा जाता है कि जीव और शरीर अकाश में रह रहे हैं, वहाँ वास्तव में जीव, शरीर और आकाश - तीनों स्वतन्त्र पृथक्-पृथक् हैं; कोई एक-दूसरे के स्वरूप में प्रविष्ट नहीं हो जाता। जीव तो ज्ञातास्वरूप में ही विद्यमान है; रूप, रस, गन्ध इत्यादि शरीर में ही हैं, वे आकाश अथवा जीव इत्यादि किसी में भी नहीं हैं। आकाश में न तो रूप, रस इत्यादि हैं और न ज्ञान ही है; वह अरूपी - अचेतन है । जीव में ज्ञान है, किन्तु रूप, रस, गन्ध नहीं हैं, अर्थात् वह अरूपी-चेतन है । पुद्गल ं में रूप, रस, गन्ध इत्यादि हैं, किन्तु ज्ञान नहीं है, अर्थात् वह रूपीअचेतन है। इस प्रकार तीनों द्रव्य एक-दूसरे से भिन्न - स्वतन्त्र हैं। कोई अन्य वस्तु स्वतन्त्र वस्तुओं का कुछ नहीं कर सकती । यदि एक वस्तु में दूसरी वस्तु कुछ करती हो तो वस्तु को स्वतन्त्र कैसे कहा जायेगा ? इस प्रकार जीव, पुद्गल और आकाश का निश्चय करके कालद्रव्य का निश्चय करते हैं । प्रायः ऐसा पूछा जाता है कि ‘आपकी आयु कितनी है ?' (यहाँ पर 'आपकी' से मतलब शरीर और जीव दोनों की आयु की बात समझनी चाहिए।) शरीर की Shree Kundkund - Kahan Parmarthik Trust, Mumbai.

Loading...

Page Navigation
1 ... 304 305 306 307 308 309 310 311 312 313 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344