________________
५६
प्रा० ० इ० दूसरा भाग
[तृतीय ] महाराजा अशोक और महाराजा प्रियदर्शिन ये दोनों ही भिन्न-भिन्न व्यक्ति थे। [विभाग तीसरा पैरा २, ५, ६, ७,८, ११, १८, २४, २६, २७, २८, २६ और ३० देखिए]
[चतुर्थ ] महाराज प्रियदर्शिन और जैन संप्रदाय के राजा संप्रति दोनों एक ही पुरुष थे । (विभाग तीसरा पैरा नं० ३, ५, १५, २५, २७, २८ और ३० देखिए) उनका दूसरा नाम१२७ दशरथ भी हो सकता है (पैरा ११ देखिए)।
[पंचम] प्रियदर्शिन् शब्द विशेष नाम है, गुणवाचक विशेषण नहीं (विभाग तीसरा, पैरा नं० ३० देखिए)
विद्वानों के हृदय में जो दो-एक शंकाएँ उत्पन्न हो सकती हैं, उनका समाधान इस लेख को समाप्त करने से पूर्व कर देना उचित होगा, (१) यदि अशोक ही प्रियदर्शिन् न हो तो मक्सी के शिलालेख में अशोक शब्द स्पष्ट शब्दों में क्यों लिखा गया है ? (२) प्रियदर्शिन् बौद्धधर्म के यात्रास्थान लुम्बिनि और निग्लिवि नामक गाँवों में क्यों गया ? यदि वह स्वत; बौद्धधर्मी न होता तो वहाँ क्यों जाता ? इसी लिये प्रियदर्शिन् ही अशोक हो सकता है । इन दो शंकाओं का समाधान-[प्रथम शंका ] यह निर्विवाद है कि मक्सी के शिलालेख में महाराजा अशोक के नाम का निर्देश हुआ है। किन्तु उसमें "देवाणां प्रिय अशोकस्य....." इस प्रकार के शब्द हैं । इसमें पहली दलील यह है कि 'देवाणां प्रिय'१२७ शब्द तो प्रत्येक भक्तजन के लिये सम्बोधन में उपयोग
(१२५) पाद टीका नं० २ (पृ. ४५) देखिए ।
(१२७ अ) सिलोन के राजा तिस्सा को संबोधन करते समय भी देवाणां प्रिय शब्द का उपयोग किया गया है। ( देखिए दीपवंश ता०