Book Title: Chaitya Purush Jag Jaye
Author(s): Mahapragna Acharya
Publisher: Sarvottam Sahitya Samsthan Udaipur

View full book text
Previous | Next

Page 19
________________ सात (14) 'संघे शक्ति : कलौ युगे' है शक्ति संघ में है कलियुग में, तुमने यह सप्राण किया है अंतर् दर्शन की किरणों ने, संगठन को त्राण दिया है... 'संघे शक्ति : कलौ युगे' है 1. है विश्वास मुझे अपने पर, है प्रतीति अपने साथी पर संगठन का सूत्र अनुत्तर, तुमचे यह अनुमान दिया है।। संगठन को त्राण दिया है... 'संघे शक्ति : कलौ युगे' है 2. गणपति के प्रति पूर्ण समर्पण, कण-कण को मिलता है तर्पण आत्म निरीक्षण का वह दर्पण, एक नया अनुपान दिया है।। संगठन को त्राण दिया है... 'संघे शक्ति : कलौ युगे' है 3. संगठन को जो तुम चाहो, तो विवाद को दूर भगाओ संवादी स्वर को अपनाओ, एक नया संधान दिया है। संगठन को त्राण दिया है... 'संघे शक्ति : कलौ युगे' है। 4. संगठन को जो तुम चाहो, तो दोषी को दोष बताओ नहीं छिपाओ ना फैलाओ, एक नया अभियान दिया है।। __संगठन को त्राण दिया है... 'संघे शक्ति : कलौ युगे' है 5. संख्या पीछे ही रह पाए, गुणवत्ता ही आगे आए गण का गौरव बढ़ता जाए, एक नया आह्वान किया है।। __ संगठन को त्राण दिया है... "संघे शक्ति : कलौ युगे' है 6. संगठन का रूप संवारा, अनुशासन का रूप निखारा तुलसी सबका बना सहारा, जीवन को अभिमान दिया है।। संगठन को त्राण दिया है... 'संघे शक्ति : कलौ युगे' है। 7. प्रेक्षा प्रांगण में जो आया, उसने अपना मूल्य बढ़ाया 'महाप्रज्ञ' जन-मन हरषाया, भिक्षु भक्ति संगान किया है।। संगठन को त्राण दिया है... लय : जीवन हम आदर्श बनाएं संदर्भ : आचार्य भिक्षु चरमोत्सव, अहमदाबाद, भाद्रव शुक्ला 13, विक्रम संवत् 2059 18चैत्य जग जाए Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58