Book Title: Aptvani 13 Uttararddh
Author(s): Dada Bhagwan
Publisher: Dada Bhagwan Aradhana Trust

View full book text
Previous | Next

Page 521
________________ ४४० आप्तवाणी-१३ (उत्तरार्ध) दादाश्री : इफेक्ट के आधार पर। प्रश्नकर्ता : मंगलदास के इफेक्ट के आधार पर? बावा को कौन बदलता है? अर्थात् यह ज्ञान या बाहर का असर? बावा किस आधार पर बदलता है? दादाश्री : इफेक्ट के आधार पर। (ज्ञान से जितना इफेक्ट भोग लिया उतना ही बावा आगे बढ़ता है, ऐसा समझना है) प्रश्नकर्ता : इफेक्ट मंगलदास का? दादाश्री : भला मंगलदास का इफेक्ट होता होगा? प्रश्नकर्ता : तो? दादाश्री : जो उसे भुगतता है, उसका। मंगलदास अपना खुद का इफेक्ट भोगता है। बावा अपना भोगता है। प्रश्नकर्ता : तीन सौ पैंतालीस पर से तीन सौ छयालीस पर आता है, तीन सौ सैंतालीस पर आता है तो वह किस आधार पर आता है ? दादाश्री : जितना वह (ज्ञान में रहकर) भोग लेगा, उतना ही इसमें आ जाएगा अर्थात् जितना 'मैं' में आएगा उतना बढ़ेगा। प्रश्नकर्ता : बावा 'मैं' में चला जाता है? दादाश्री : नहीं तो फिर कौन जाता है? वह तीन सौ छप्पन वाला बावा बढ़ते-बढ़ते तीन सौ साठ का हो जाएगा। उनसठ तक बावा है और साठ पर पहुँचा, तो वह खुद है ! प्रश्नकर्ता : और 'मैं' तो तब था ही, रहता ही है ? 'मैं' हमेशा था और रहता ही है? दादाश्री : 'मैं' तो रहेगा ही न! प्रश्नकर्ता : तो क्या ऐसा होता है कि यह 'मैं' बावा को कुछ समझाता है?

Loading...

Page Navigation
1 ... 519 520 521 522 523 524 525 526 527 528 529 530 531 532 533 534 535 536 537 538 539 540