Book Title: Acharya Rajshekhar krut Kavyamimansa ka Aalochanatmaka Adhyayan
Author(s): Kiran Srivastav
Publisher: Ilahabad University
View full book text
________________
[292]
कुलूत :- वर्तमान काँगड़ा जिले की कुलू तहसील।
कीर :- पंजाब का बैजनाथ या कीरग्राम। पश्चिमोत्तर प्रदेश की कीर्थर पर्वत श्रेणी के आस पास
का स्थान।
तंगण:- गढ़वाल के उत्तर का जनपद।
तुषार :- बंक्षु नदी का तटवर्ती स्थान ।
तुरुष्क :- पूर्वी तुर्किस्तान।
बर्बर :- सिन्धु नदी के पश्चिम तट पर भारत की पश्चिमोत्तर दिशा में बर्बरीक और बर्बरी नाम
से स्थित है। बलूचिस्तान का उत्तरी भाग।
हरहूख :- यह सिन्धु नदी और झेलम का मध्य भू-भाग प्रतीत होता है।
हुहुक :- कश्मीर का उत्तरी भू भाग।
सहुड :- पश्चिमी अफगानिस्तान का एक भाग।
हंसमार्ग :- यह कुमाऊँ से कैलास के मार्ग में आने वाला प्रसिद्ध नीतिदर्रा है जो भारत को तिब्बत से मिलाता है।
रमठ :- सिन्धु नद के उत्तर में रौमक पर्वत है, जो साल्ट रेंज कहा जाता है। इस नमक के
पहाड़ के समीप रमठ नामक स्थान है।
करकण्ठ :- यह कराकोरम पर्वत की घाटी में है।
हिमालय :- भारत और तिब्बत के बीच की पर्वत श्रृंखलाओं का नाम है।
कलिंद :- हिमालय पर्वत श्रेणी का एक भाग, जहाँ से यमुना का उद्गम होता है। गढ़वाल के पहाड़ों में प्रसिद्ध यमुनोत्तरी यही है।
इन्द्रकील:-हिमालय का एक शिखर।