Book Title: Uttaradhyayan Sutra
Author(s): Vinitpragnashreeji
Publisher: Chandraprabhu Maharaj Juna Jain Mandir Trust

View full book text
Previous | Next

Page 605
________________ यद्यपि राजशासन का स्पष्ट रूप से विवरण उपलब्ध नहीं होता है, तथापि इसमें ऐसे अनेक संकेत मिलते हैं जिसके आधार पर हम उसके राजनैतिक दर्शन को प्रस्तुत कर सकते हैं। ५४४ राजतंत्र और गणतन्त्र प्राचीन युग में राजतन्त्र एवं गणतन्त्र दोनों ही शासन व्यवस्थायें . प्रचलित थीं । प्रभु महावीर के काल में जहां महाराजा चेटक के अधीन वैशाली का विशाल गणतन्त्र था; श्रेणिक के अधीन राजगृही में राजतन्त्र था। अजातशत्रु कुणिक और वैशाली गणतन्त्र के अधिपति चेटक के बीच जिस रथमूसल संग्राम का भगवतीसूत्र में उल्लेख मिलता है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि वह युग गणतन्त्र से राजतन्त्र की ओर संक्रमण का युग था । उस युद्ध में हुई गणतन्त्र की पराजय एवं राजतन्त्र की विजय यह सूचित करती है कि धीरे-धीरे गणतन्त्रात्मक शासन पद्धति राजतन्त्र का रूप ले रही थी। उत्तराध्ययनसूत्र में ऐसा संकेत भी मिलता है कि जहां गणतन्त्र में राजा का चुनाव होता था, वहां राजतन्त्र में पुत्र ही पिता के राज्य का अधिकारी बनता था। उस युग का गणतन्त्र वस्तुतः कुलतन्त्र ही था, जहां विभिन्न कुलों के मुखिया मिलकर राजा का चुनाव करते थे और गणतन्त्र या कुलतन्त्र के अधिपति भी राजा ही कहलाते थे। कुल के ज्येष्ठ पुरूष को राजा के चयन का अधिकार होता था। इस प्रकार उस युग के गणतन्त्रों में प्रमुख कुलों के अधिपति ही शासनव्यवस्था का संचालन करते थे और वे राजा के पद पर समासीन भी किये जाते थे। उत्तराध्ययनसूत्र के बाईसवें अध्ययन में वसुदेव आदि दश जो कुल प्रमुख थे सभी राजा के पद से सम्मानित किये गये थे। किन्तु वहां की सम्पूर्ण शासनव्यवस्था का केन्द्र महाराजा कृष्ण के अधीन था। इसके नवमें एवं अठारहवें अध्ययन में यह भी सूचना मिलती है कि राजा की मृत्यु के बाद अथवा राजा के द्वारा दीक्षा ग्रहण करने पर उसका पुत्र ही राज्य का अधिकारी बनाया जाता था। इससे यह स्पष्ट है कि उत्तराध्ययनसूत्र के काल में राजतन्त्र और प्रजातन्त्र ४४ भगवती - ७/६/१७३-१७५ Jain Education International - - (अंगसुत्ताणि, लाडनूं, खंड २, पृष्ठ ३०१) । For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 603 604 605 606 607 608 609 610 611 612 613 614 615 616 617 618 619 620 621 622 623 624 625 626 627 628 629 630 631 632 633 634 635 636 637 638 639 640 641 642 643 644 645 646 647 648 649 650 651 652 653 654 655 656 657 658 659 660 661 662 663 664 665 666 667 668 669 670 671 672 673 674 675 676 677 678 679 680 681 682