Book Title: Swarup Sambodhan Parishilan
Author(s): Vishuddhasagar Acharya and Others
Publisher: Mahavir Digambar Jain Parmarthik Samstha

View full book text
Previous | Next

Page 289
________________ परिशिष्ट-2 स्वरूप-संबोधन-परिशीलन 1229 अन्तराय-कर्म- जिस कर्म के उदय से दानादि कार्य में बाधा उत्पन्न होती है, उसे अन्तराय कर्म कहते हैं। दानान्तराय, लाभान्तराय भोगान्तराय उपभोगान्तराय और वीर्यान्तराय, -ये पाँच अन्तराय-कर्म के भेद हैं। -जै.द.पारि.को., पृ. 17 अन्वय- अपनी जाति को न छोड़ते हुए उसी रूप से अवस्थित रहना अन्वय है। सत्ता, सत्त्व सत्, सामान्य, द्रव्य, अन्वय, वस्तु, अर्थ और विधि ये-सब शब्द अविशेष रूप से एकार्थवाचक हैं। -जै.सि.को., भा. 1, पृ. 115 अभाव- जैनदर्शन में वस्तु का सर्वथा अभाव नहीं माना गया, भावान्तर-स्वभाव-रूप ही अभाव माना गया है। जैसे- मिथ्यात्व पर्याय से अभाव का सम्यक्त्व-पर्याय रूप से प्रतिभास होता है। अभाव चार प्रकार का है- प्रागभाव, प्रध्वंसाभाव, अन्योन्याभाव और अत्यन्ताभाव। -जै. द. पा. को., पृ. 22 अमूर्त- जिसमें रूप, रस, गन्ध और स्पर्श, -ये चारों गुण नहीं पाये जाते हैं, उसे अ-मूर्त या अ-रूपी कहते हैं। पुद्गल द्रव्य को छोड़कर शेष पाँच द्रव्य अमूर्त या अरूपी हैं। -जै. द. पारि. को., पृ. 24 अमृतचन्द्र (आचार्य)- आप एक प्रसिद्ध । आचार्य हुए हैं। समय ई. 905-955 । कृतियाँ- 1. समयसार पर आत्म ख्याति टीका, 2. प्रवचन-सार पर तत्त्व-दीपिका -टीका, 3. पंचास्तिकाय पर तत्त्व प्रदीपिका टीका, 4. परमाध्यात्म-तरंगिनी, 5.पुरुषार्थसिद्धयुपाय, 6. तत्त्वार्थ सार, तथा 7. लघु-तत्त्व-स्फोट। -जै. सि. को., भा. 1, पृ. 133 | अम्बावरीष- (भवन-वासी देवों के अन्तर्गत असुरकुमार जाति का एक भेद)- अम्बावरीष जाति के असुर देव अत्यन्त निर्दय स्वभाव वाले होते हैं। अनेक सुख-साधनों के रहने के बाद भी इन्हें नारकियों को परस्पर लड़ाने में आनन्द आता है। -जै. त. वि., पृ. 77 अम्बिका- बाइसवें तीर्थकर नेमिनाथ की यक्षी आम्रा या अम्बिका है। इस देवी के अनेक नाम हैं। इस यक्षी का वाहन सिंह है। ___ -जै. त. वि., पृ. 100 अयोगकेवली- तेरहवें गुणस्थान-वर्ती स-योगकेवली भगवान् जब अपने जीवन के अंतिम क्षणों में विशुद्ध ध्यान के द्वारा मन-वचन-काय की समस्त क्रियाओं का निरोध कर देते हैं, तब योग से रहित इस अवस्था में पहुँचकर वे अ-योग-केवली-जिन कहलाते हैं। यह अंतिम चौदहवाँ गुणस्थान है। ___-जै. द. पारि. को., पृ. 24 अर्थ-पर्याय- अगुरुलघु-गुण के निमित्त से छह प्रकार की वृद्धि एवं हानि रूप से जो प्रति-क्षण पर्यायें उत्पन्न होती हैं, उन्हें अर्थपर्याय कहते हैं। -जै. लक्ष., भा. 1, पृ. 129 अर्हन्त- जो वीतराग, सर्वज्ञ और हितोपदेशी हैं, वे अर्हन्त परमेष्ठी कहलाते हैं। अर्हन्त परमेष्ठी तीनों लोकों में पूज्य होते हैं। -जै. द. पा. को., पृ. 27

Loading...

Page Navigation
1 ... 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296 297 298 299 300 301 302 303 304 305 306 307 308 309 310 311 312 313 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323 324