Book Title: Sarvarthasiddhi Vachanika
Author(s): Jaychand Pandit
Publisher: Shrutbhandar va Granthprakashan Samiti Faltan

View full book text
Previous | Next

Page 355
________________ सार्य सिदि। निका नाहीं है । जैसे मृगका बच्चाकू एकांत उद्यानवि भुंखा मांसका इच्छक बलवान् वघेराने पकड्या ताकू कछू भी शरण नाही; तैसें । बहुरि यह शरीर है ताकू निकें पोषिये है तो भोजन करतेतांई सहाई है, कष्ट आये कछू भी सहाई नाहीं है । बहुरि बहुत यत्नकार संचय किये जे धन ते भी भवांतरमें लार न जाय हैं । बहुरि जिनते सुख दुःख वांटिकार भोगिये ऐसे मित्र हैं ते भी मरणकालवि. रक्षा नाहीं करै हैं । बहुरि रोगकरि व्याप्त होय तब कटुंबके भले होय ते भी। प्रतिपाल नाहीं कर सके हैं । जो भलेप्रकार धर्मका आचरण किया होय तो यह धर्म अविनाशी है सो संसारके कष्टरूपी समुद्रवि तरणेका उपाय है । यह प्राणी कालकरि ग्रहण किया होय तब इंद्र आदिक भी शरण न होय हैं । तातें पान कष्टवि धर्म ही शरण है, यह ही धन है । कैसा है ? अविनाशी है। और कछु भी शरण नाहीं है । ऐसें चितवन ३४३ करना सो अशरणानुप्रेक्षा है । याकू ऐसे चितवनेमें सदा अशरण हूं ऐसे संसारतें विरक्त होनेते संसारसंबंधी वस्तुनिवि ममत्वका अभाव होय है । भगवान अरहंत सर्वज्ञप्रणीत मार्गविही यत्न होय है ॥ कर्मके उदयके वशतें आत्माकै भवांतरकी प्राप्ति सो संसार है । सो पहले पांच परिवर्तनरूप व्याख्यान किया ही था । तिसविर्षे अनेक योनि कुलकोटि लाखनिके बहुत संकट पाईये हैं । ऐसें संसारविर्षे भ्रमण करता तो यहू जीव कर्मरूप यंत्रका प्रेन्या पिता होयकार भाई होय है, तथा पुत्र होय है, तथा पिता होय है, माता होयकारि बहिन होय | है, तथा स्त्री होय है, तथा पुत्री होय जाय है, तथा स्वामी होयकरि चाकर होय जाय है, दास होयकरि स्वामी होय जाय है । जैसे नट अनेक स्वांग धार नाचै है, तैसें अनेक पर्याय धरि भरमै है । बहुरि बहुत कहा कहै ? आपही आपके पुत्र होय जाय है । इत्यादिक संसारका स्वभाव चितवन करना, सो संसारानुप्रेक्षा है । ऐसें याकू चितवन करते पुरुपके संसारके दुःखके भयतै उद्वेग होयकारि वैराग्यभाव होय है । तब संसारके नाश करनेकू यत्न करै है । ऐसें संसारानुप्रेक्षा है । इस संसारभावनामें ऐसा विशेष जाननां, आत्माकी च्यारि अवस्था हैं, संसार, असंसार, नोसंसार, तत्रितयव्यपेत ऐसें । तहां च्यारिगतिवि4 अनेकयोनिमें भरमण करना, सो तौ संसार कहिये । बहुरि च्यारि गतिते रहित हाय फोर न आवना मुक्त होना, सो असंसार है। तहां शिवपदविर्षे परमआनंद अमृतरूपवि लीन है । बहुरि सयोगकेवली नोसंसार कहिये, जातें चतुर्गतिभ्रमणका तौ अभाव भया अर मुक्त भये नाही, प्रदेशनिका चलना पाईये है, तातें ईपत्संसार है, ताकू नोसंसार कहिये । बहुरि अयोगकेवली चऊदमां गुणस्थानवालेकै तत्रितयव्यपेत है । जाते चतुर्गतिका भरमण नाहीं अर मुक्त भये नाहीं, तातें असंसार भी नाहीं अर प्रदेशनिका चलना नाहीं, तातें नोसंसार भी नाहीं, तातें 12 | तीनहू अवस्थातै जुदीही अवस्था है, ताळू तत्रितयव्यपेत ऐसा नाम कह्या । सो यह संसार अभव्यकी अपेक्षा तथा ।

Loading...

Page Navigation
1 ... 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407