Book Title: Samaysar Natak
Author(s): Banarsidas Pandit, Nana Ramchandra
Publisher: Banarsidas Pandit

View full book text
Previous | Next

Page 518
________________ ॥अथ पंचम अणुव्रत गुणस्थान प्रारंभ ॥५॥ ॥ अव पांचवे गुणस्थानके प्रारंभमें श्रावकके इकवीस गुण कहे है ॥ दोहा ॥ सवैया ३१ सा ॥अब वरनूं इकवीस गुण, अर बावीस अभक्ष । जिन्हके संग्रह त्यागसों, शोभे श्रावक पक्ष ॥५२॥ लज्जावंत दयावंत प्रसंत प्रतीतवंत, पर दोषको ढकया पर उपकारी है ॥ सौम्यदृष्टी गुणग्राही गरिष्ट सबकों इष्ट, सिष्ट पक्षी मिष्टवादी दीरथ विचारी है। विशेषज्ञ रसज्ञ कृतज्ञ तज्ञ धरमज्ञ, न दीन न अभिमानी मध्यव्यवहारी है। सहज विनीत पाप क्रियासों अतीत ऐसो, श्रावक पुनीत इकवीस गुणधारी है ॥५३॥ अर्थ-अब इकवीस गुणका अर बावीस अभक्षका वर्णन करूंहूं । ते इकवीस गुण ग्रहण करनेसे अर बावीस अभक्ष त्याग करनेसे श्रावकके पांचवे गुणस्थान शोभे है ॥ ५२ ॥ लज्जावंत, दयावंत, क्षमावंत, श्रद्धावंत, परके दोष• ढाकणहार, परोपकारी, सौम्यदृष्टी, गुणग्राही, सज्जन, सबको इष्ट, सत्यपक्षी, मिष्टवचनी, दीर्घ विचारी, विशेष ज्ञानी, शास्त्रका मर्मी, प्रत्युपकारी, तत्वदर्शी, धर्मात्मा, न दीन न अभिमानी, विनयवान, पाप क्रियासे रहित, ऐसा पवित्र इकवीस गुण श्रावक धरे है ॥ ५३ ॥ ॥ अव वावीस अभक्षके नाम कहे है ॥ कवित्त छंद - ओरा घोखरा निशि भोजन, बहु बीजा बैंगण संधान ॥ . . पीपर वर उंबर कळंबर, पाकर जो फल होय अजान ॥ . कंद मूल माटी विष आमिष, मधु माखन अरु मदिरापानः ॥ • फल अति तुच्छ तुषार चलित रस, जिनमत ये बावीस अखान ॥ ५४॥

Loading...

Page Navigation
1 ... 516 517 518 519 520 521 522 523 524 525 526 527 528 529 530 531 532 533 534 535 536 537 538 539 540 541 542 543 544 545 546 547 548